Advertisement Carousel

नक्सलियों के गतिविधियों पर प्रभावी कार्यवाही करने समीक्षा बैठक, गृह मंत्रालय भारत सरकार के वरिष्ठ सलाहकार के विजय कुमार के नेतृत्व में हुई समीक्षा बैठक

00 बैठक में जिला पुलिस सहित अर्धसैनिक बलों के अधिकारी रहे उपस्थित

00 माओवादियों के खिलाफ कार्यवाही का फोकस एमएमसी जोन

00 सुरक्षाबलों की कार्यवाही में अंर्तराज्यीय सीमा नहीं रहेगी बाधक

राजनांदगांव / पुलिस अधीक्षक कार्यालय राजनांदगांव में के. विजय कुमार, वरिष्ठ सुरक्षा सलाहकार, गृह मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली की अध्यक्षता में आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था से संबंधी मीटिंग आयोजित की गई।

बैठक में के. विजय कुमार के अलावा पदसालगीकर, उप सुरक्षा सलाहकार, भारत सरकार, नई दिल्ली, संजय अरोरा, भापुसे, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (आप्स) CRPF, विवेकानंद,भापुसे, पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज, दुर्ग, जी.एच.पी.राजू, भापुसे, पुलिस महानिरीक्षक, सीआरपीएफ, अशोक कुमार, उप महानिरीक्षक, ITBP, बी.एस.ध्रुव, बैठक में माओवादियों के खिलाफ विशेषकर एमसीसी जोन ( महाराष्ट्र मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ जोन ) के विरुद्ध आसूचना आधारित विशेष अभियान जिला पुलिस एवं केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के परस्पर सामान्य से से चलाए जाने पर चर्चा की गई । समीक्षा बैठक के बाद के विजय कुमार कांकेर के लिए प्रस्थान किए ।

error: Content is protected !!