PM मोदी को चुनौती, ‘नोटबंदी और GST पर लड़कर दिखाइए चुनाव’ – प्रियंका गांधी

नई दिल्ली / लोकसभा चुनाव 2019  का सियासी रण अपने चरम पर है. इसके साथ राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी बढ़ता जा रहा है. इसी क्रम में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को दिल्ली में एक जनसभा के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी को चुनौती दी. प्रियंका गांधी ने कहा कि एक दिल्ली की लड़की आपको खुली चुनौती दे रही है. चुनाव के आखिरी दो चरण नोटबंदी, जीएसटी और महिलाओं की सुरक्षा पर लड़िये.

प्रियंका ने आगे कहा कि चुनाव उन वादों पर लड़िये, जो आपने देश के नौजवानों से किए थे. कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने जनसभा में पीएम मोदी पर लगातार हमला साधा. उन्होंने कहा कि नौजवानों से जो झूठे वादे किए, उन पर चुनाव के आखिरी दो चरण लड़िये. प्रियंका ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी हालत ऐसे बच्चे की तरह हो गई हैं, जिसने अपना होमवर्क नहीं किया और स्कूल आ गया. उन्होंने कहा कि बच्चे से जब टीचर ने होमवर्क के लिए पूछा तो वह कहने लगा कि क्या करूं नेहरू जी ने मेरा पर्चा ले लिया, छुपा दिया. मैं क्या करूं इंदिरा जी ने कागज की कश्ती बना दी मेरे होमवर्क की और पानी में डुबो दी.

error: Content is protected !!