■ 5 महिनो मे शराब को सुचारु,सुगम और सरलता से उप्लब्ध करवाना भूपेश सरकार की उपलब्धियों मे शामिल।
■ भूपेश बघेल को दारु वाले काका के नाम से किया सम्बोधित।
रायपुर / छत्तीसगढ़ मे साल के अन्त मे हूए विधानसभा चुनावो मे जो ज्वलंत मुद्दा सामने आया था वो था “शराबबंदी”। जिसकी मांग एक आम जन की मांग बन कर सामने आई, महिलों ने जहाँ गांव गांव मे शराब बिक्री का विरोध किया तो विपक्षी दलो ने इस पर अन्दोलन तक किए। पहले जनता कांग्रेस ने शराबबंदी को लेकर विधानसभा का घेराव किया तो कांग्रेस ने इससे मुद्दा बना कर घोषणा पत्र का हिस्सा बनाया इसपर राजनीती कर सत्ता का रस्ता बनाया। किन्तु सत्ता मे आए 5 महिने होने के बाद भी कांग्रेस शराबबंदी करने के पक्ष मे नही दिखती।जब की विगत दिनो एक सर्वे मे बताया गया की शराब बिक्री मे देश मे छत्तीसगढ़ का पेहला स्थान है। उसके विपरित भूपेश सरकार नित नए नियम बना कर शराब को सुलभ करने पर अमादा है।
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़-जे के प्रादेश अध्यक्ष श्री अमित जोगी ने भूपेश सरकार की इस 5 महिनो की शराब निति पर करारा प्रहार किया है। अमित जोगी ने सोशल मीडिया पर छत्तीसगढ़ही मे एक शायरी लिख 5 महिनो की भूपेश सरकार को आड़े हाँथो लिया। अमित जोगी ने लिखा-
” पाँच महीने म भूपेश #दारू_बंदी के अपन वादा ल कईसन निभाईस?
पहिले महीने म दरुआ ल #दारू_मंत्री बनाइस
दूसर महीने म #दारू_के_दाम बड़ाइस
तीसर महीने म #दारू_के_ब्राण्ड बड़ाइस
चौथे महीने म #दारू_दुकान_म_काउंटर ल बड़ाइस
पाँचवे महीने म #दारू_दुकान_के_टेम ल बड़ाइस
पाँच महीने म #छत्तीसगढ़_सरकार भूपेश नई #दारू_माफ़िया चलाइस
अउ हमन छत्तीसगढ़िया मन ल बेक़ूफ बनाइस!
पाँच महीने म #छत्तीसगढ़_सरकार भूपेश नई #दारू_माफ़िया चलाइस
अउ हमन छत्तीसगढ़िया मन ल बेक़ूफ बनाइस!
पंद्रह बछर रमन रहिस #दारू_वाले_बाबा
पाँच महीने म भूपेश बनगे
#दारु _वाले_काका ।।
अमित जोगी ने संकेत दिए की जल्द ही जानता कांग्रेस सरकार की इस वादा खिलफी पर सरकार का असली चेहरा उजागर करेगी और प्रदेश को इस नशे से मुक्त कराने संघर्षरत रहेगी।
