Advertisement Carousel

नवपदस्थ कोरिया कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, सभी विभाग में जाकर कार्यों का लिया जायजा

कोरिया / नवपदस्थ कलेक्टर डोमन सिंह ने आज यहां जिला कलेक्टोरेट स्थित सभी विभाग में जाकर वहां कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और विभागीय कार्यों का जायजा लिया।

उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को शासन के आदेश का पालन कर्तव्यनिश्ठ होकर तथा उचित समय में पूरे करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा प्रशासनिक अमला जनता की सेवा करने के लिए है। आमजनों के समस्या के निराकरण में कोई भी कोताही न बरती जाये। प्रशासनिक कामों में गतिशीलता एवं तत्परता के लिए स्वयं को हमेशा तैयार रखना चाहिए।

इससे पहले कोरिया कलेक्टर डोमन सिंह ने जिला कलेक्टोरेट पहुंचकर कोरिया कलेक्टर का पदभार ग्रहण किया। वे भारतीय प्रशासनिक सेवा 2009 बैच के अधिकारी हैं। कलेक्टर डोमन सिंह पूर्व में मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थ थे।

गौरतलब है कि गत 6 जून को कलेक्टर-एसपी कांफ्रेंस पश्चात आईएएस-आईपीएस अधिकारियों का तबादला आदेश जारी हुआ था। वहीं पूर्व कलेक्टर भोस्कर विलास संदिपान वन विभाग के उप सचिव बनाये गये हैं।

error: Content is protected !!