00 प्रोटोकॉल का पालन ने किए जाने से नाराज़ जिपं उपाध्यक्ष बैठे जमीन पर…
कोरिया / महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कोरिया जिले के नागपुर स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल अमृतधारा में एक दिवसीय अमृतधारा महोत्सव का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक व सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गुलाब कमरो ने किया। जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल अमृतधारा जलप्रपात में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरूआत राजकीय गीत अरपा की पैरी से की गई।
कार्यक्रम में पंडवानी गायक ऋतु वर्मा, सूफ़ी गायक नासिर सहित स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी।
बता दे कि इस मौके पर मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत पौष्टिक गर्म भोजन वितरण का भी शुभारम्भ हुआ। वहीं इस पर्यटन स्थल अमृतधारा को विकसित करने की दृष्टि से विकास के लिए गुलाब कमरों द्वारा 72 लाख रुपए दिये जाने की घोषणा भी की गई ।
शिवरात्रि पर्व होने कारण यहां मेला भी लगा है, जिसमें भारी संख्या में जिले के पहुंचे। कार्यक्रम में शासकीय स्टाल में अलग अलग विभागों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। देर शाम कार्यक्रम स्थल में एक हजार दीये जलाकर रोशनी भी की गई, जिससे पूरा कार्यक्रम स्थल जगमगा उठा।
कार्यक्रम के दौरान प्रोटोकॉल के तहत आमंत्रण पत्र में नाम ना होने व मंच में जगह ना मिलने से नाराज़ जिला पंचायत उपाध्यक्ष वेदांती तिवारी अपने समर्थकों के साथ मंच के सामने जमीन पर बैठ गए। जिसके बाद गुलाब कमरो ने उन्हें ससम्मान मंच पर बुलाया और बैठाया।
उक्त कार्यक्रम में सरगुजा विकास प्राधिकरण क्षेत्र के उपाध्यक्ष गुलाब कमरो, जिला पंचायत उपाध्यक्ष वेदांती तिवारी, मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल, चिरिमिरी महापौर कंचन जायसवाल, नपाध्यक्ष बैकुंठपुर अशोक जायसवाल, मनेन्द्रगढ़ प्रभा पटेल, उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, जनपद उपाध्यक्ष राजेश साहू कलेक्टर कोरिया डोमन सिंह, जिला पंचायत सीईओ तूलिका प्रजापति सहित अन्य जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में स्थानीय जन उपस्थित थे।












