Advertisement Carousel

शिवानी जाधव बनी Femina Miss India 2019 की फर्स्ट रनर अप…

00 प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर दी बधाई

00 राजस्थान की सुमन राव को मिला मिस इंडिया का ख़िताब

रायपुर / Femina Miss India 2019 का फैसला हो गया है फेमिना मिस इंडिया ग्रैंड फिनाले का आयोजन शनिवार को मुबंई के सरदार वल्लभभाई पटेल इंडोर स्टेडियम में किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ की शिवानी जाधव फर्स्ट रनर अप रही हैं। प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर शिवानी को इस शानदार उपलब्धी पर शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे खुशी है कि छत्तीसगढ़ के युवा देश और दुनिया के साथ कदम से कदम मिलाकर शिखर को छू रहे हैं।

बता दें कि राजस्थान की सुमन राव मिस इंडिया बनी हैं तो छत्तीसगढ़ की शिवानी जाधव फर्स्ट रनर अप और बिहार की श्रेया शंकर सेकेंड रनर अप रहीं। छत्तीसगढ़ की शिवानी जाधव इस साल मिस ग्रांड इंटरनेशनल में भारत को रिप्रजेंट करेंगी।

फेमिनी मिस इंडिया 2019 का फिनाले रात 8 बजे शुरु हुआ था। जिसे करन जौहर, मनीष पॉल और पूर्व मिस यूनिवर्स मानुषी छिल्लर ने होस्ट किया।

शिवानी जाधव निजी जिंदगी की बात करें तो शिवानी जाधव छत्तीसगढ़ से हैं। शिवानी जाधव ने ब्यूटी पीजेंट फेमिना मिस इंडिया 2019 में छत्तीसगढ़ को रिप्रजेंट किया है। शिवानी ने मिस छत्तीसगढ़ 2019 का खिताब अपने नाम किया था। शिवानी पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है।

error: Content is protected !!