Advertisement Carousel

भाजयुमो दक्षिण मण्डल ने विभिन्न जगहों पर किया पुतला दहन

राजनांदगांव / प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा के आह्वान पर भारतीय जनता युवा मोर्चा दक्षिण मंडल के पदाधिकारियों ने विभिन्न जगहों पर छत्तीसगढ़ सरकार का पुतला दहन किया। शीतला मंदिर चौक, ब्राम्हण पारा, बसन्तपुर, गुरुद्वारा रोड, नंदई चौक, कोठार पारा, मोहड़, सिंगदई, हल्दी, हीरामोती लाइन, हमाल पारा, गोकुल नगर चौक, सहित विभिन्न जगहों पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ 8 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष एवम पूर्व सांसद श्री मधुसूदन यादव, दक्षिण मंडल के अध्यक्ष तरुण लहरवानी, उपाध्यक्ष अशोकादित्य श्रीवास्तव, पूर्व एल्डरमैन राजेश जैन सोनार पारा में भाजयुमो उपाध्यक्ष प्रखर श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित पुतला दहन के कार्यक्रम में पहुचे थे। विभिन्न जगहों पर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष गोलू गुप्ता, आकाश चोपडा,अरुण साहू, गीतेश गुप्ता, ज्ञानेश गुप्ता, रवि साहू, सूरज गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ताओ के नेतृत्व में पुतला दहन किया गया।

जिलाध्यक्ष मधुसूदन यादव ने बताया कि भाजयुमो के प्रदेश व्यापी कार्यक्रम के तहत पुतला दहन का कार्यक्रम किया गया। बीते दिनों सीएम हॉउस के सामने एक युवक ने सरकार से व्यथीत होकर आत्मदाह करने का प्रयास किया था। भाजयुमो की मांग है कि उस युवक की मांग को पूरा करे साथ ही अपने घोषणा पत्र में जो बेरोजगारी भत्ते की बात उन्होंने कही थी उसे तत्काल पूरा करे अन्यथा भाजयुमो प्रदेश स्तर पर उग्र आंदोलन करने बाध्य होगी। जिसकी जिमेदारी छग सरकार की होगी।

error: Content is protected !!