00 खेल दिवस के अवसर पर 25 अगस्त को होगा खेल जगत का सम्मान
रायपुर / छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी स्पोर्ट्स सेल के प्रदेश अध्यक्ष अधि. प्रवीण जैन ने जानकारी देते हुए बतलाया है कि गत वर्ष से प्रदेश कांग्रेस स्पोर्ट्स सेल द्वारा खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों को खेल पुरस्कार प्रदान कर “कांग्रेस खेल प्रतिभा सम्मान” से सम्मानित करना प्रारम्भ किया है। यह पुरस्कार राज्य के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को प्रदान किये जाएंगे, जिसे विभिन्न श्रेणी में विभाजित किया गया है।
कांग्रेस खेल प्रतिभा सम्मान के अंतर्गत सीनियर वर्ग के ऐसे खिलाड़ियों को शहीद श्रीमती इंदिरा गांधी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा, जिनके द्वारा राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में या राष्ट्रीय खेलों में कोई पदक प्राप्त किया गया हो या अधिकृत अंतराष्टीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व किया गया हो।
इसी प्रकार जूनियर वर्ग के उन खिलाड़ियों को शहीद राजीव गांधी पुरस्कार से अलंकृत किया जाएगा, जिनके द्वारा जूनियर वर्ग के राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में कोई पदक प्राप्त किया गया हो या अधिकृत अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व किया गया हो।
सीनियर वर्ग के राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में लगातार प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को शहीद नंद कुमार पटेल सम्मान से सम्मानित किया जायेगा।
प्रशिक्षकों, निर्णायकों को शहीद विद्याचरण शुक्ल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
खेल से जुड़े 55 वर्ष से अधिक उम्र के अंतराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले या राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त करने वाले या संबंधित ने ऐसी कोई उल्लेखनीय सेवा खेल के क्षेत्र में की हो, उन्हें शहीद महेंद्र कर्मा खेल सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश स्तर पर लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को शहीद उदय मुदलियार खेल पुरस्कार व जिला स्तर पर पदक विजेता खिलाड़ियों को शहीद योगेंद्र शर्मा पुरस्कार दिया जायेगा। इसी प्रकार सीनियर व जूनियर वर्ग में राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त दल को सर्वोच्च पुरस्कार के रूप में मेजर ध्यानचंद खेल पुरस्कार प्रदान कर समानित किया जायेगा। इसी कड़ी में खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने झीरमघाटी में शहीद वीरों को सच्ची श्रद्दांजलि अर्पित करने सान्त्वना पुरस्कार के रूप में भी कई पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे।
प्रवीण जैन ने बतलाया इस सम्मान समारोह के लिए माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रदेश प्रभारी पी एल पुनिया को पत्र देकर खेल दिवस के अवसर पर 25 अगस्त को आमंत्रित किया गया है, कांग्रेस खेल प्रतिभा सम्मान के लिए 10 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट- praveenjain.in पर जाकर किया जा सकता है।

