Advertisement Carousel

रामानुज मिनी स्टेडियम में बडी संख्या में लोगों ने किया योगाभ्यास, स्वस्थ और खुशहाल जीवन के लिए योग जरुरी – श्रीमती सिंहदेव

कोरिया / अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज आयोजित योगाभ्यास प्रदर्शन कार्यक्रम के प्रति आदिवासी बहुल कोरिया जिले के लोगों में भारी उत्साह देखा गया। 

जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर के साथ साथ सभी नगरीय निकायों, सभी जनपद पंचायतों और जिले के सभी 286 ग्राम पंचायतों के लगभग ढाई लाख शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों, शासकीय और अशासकीय स्कूलों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियों, विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, गणमान्य नागरिकों, एन.सी.सी एवं एन.एस.एस तथा रेडक्रास सोसायटी और आयुर्वेद ग्रामों के लोगो तथा विभिन्न प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधियों ने योग प्रदर्शन कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

मुख्य कार्यक्रम जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर स्थित रामानुज मिनी स्टेडियम में प्रातः 7 से 8 बजे तक आयोजित किया गया। जहां लगभग बडी संख्या में लोगों ने योगाभ्यास किया। बैकुण्ठपुर क्षेत्र की विधायक श्रीमती अम्बिका सिंहदेव ने प्रातः 7 बजे दीप प्रज्वल्लित कर जिला स्तरीय योग प्रदर्शन कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित सामूहिक योग प्रदर्शन कार्यक्रम में योग करें निरोग रहें वाक्य से अपनी बात की शुरुआत करते हुए विधायक श्रीमती सिंहदेव ने कहा कि योग हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है। आज की वातावरण और हमारे खान-पान में बदलाव के कारण योग की आवष्यकता और अधिक बढ़ गई है। इस हेतु स्वस्थ और खुशहाल जीवन के लिए योग अभ्यास आवश्यक है।
इस अवसर पर उन्होनें योग अभ्यास में शामिल लोगो को अपनी बधाई और शुभकामनाए दी। उन्होनें कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ ने प्रतिवर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का निर्णय लिया है। जो भारतीयों के लिए ख़ुशी की बात है। श्रीमती सिंहदेव ने कहा कि योग समाज के हर वर्ग और संगठनों को स्वस्थ बनाने का एक अभियान है। इस हेतु उन्होनें प्रत्येक लोगो को स्वस्थ और खुशहाल जीवन के लिए योग करने की समझाईस दी। कार्यक्रमों को जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती कलावती मरकाम ने भी संबोधित किया।
इसके पूर्व योग प्रषिक्षक और उनके टीम के सदस्यों ने विभिन्न योगासनों और प्राणायामों के संबंध में योग कराया।

इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायधीश विजय एक्का, नगर पालिका बैकुण्ठपुर के अध्यक्ष अषोक जायसवाल, कलेक्टर डोमन सिंह, जिले के पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला सहित शासकीय अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्कूल एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं सहित बडी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!