Advertisement Carousel

वेतन संबंधी विवाद पर पूर्व विधायक को मिला आश्वासन, 10 दिन में हल होगा समस्या, मामला ओसीपी में कार्यरत ठेका श्रमिकों का

कोरिया चिरमिरी / पूर्व विधायक श्याम बिहारी जयसवाल और भाजपा के पदाधिकारियों के द्वारा महाप्रवंधक एसईसीएल0 चिरमिरी को ज्ञापन सौपकर ओसीपी चिरमिरी आनंद कारगो में कार्यरत ठेका मजदूरों को कंपनी के द्वारा निर्धारित वेतन सहित अन्य मांगों को पूर्ण करने के लिए ज्ञापन सौपा गया। वही महाप्रवंधक घनश्याम सिंह के द्वारा जून माह से ही समस्त मांगों को पूर्ण करने के लिए आश्वासन दिया गया।

पूर्व विधायक के द्वारा कहा गया कि यदि जून माह में हमारी मांगों को मजदूरों के हित में प्रवंधन के द्वारा पूर्ण नही किया गया तो पार्टी के द्वारा आंदोलन किया जायेगा।
ज्ञात हो कि ओसीपी चिरमिरी में कार्यरत आनंद कारगो के द्वारा सैकड़ों मजदूरों को वेतन सहित आठ घंटे की जगह बारह घंटे काम लिया जा रहा था और उनके द्वारा काटे जाने वाले पीएफ के विषय में भी मजदूरों को कोई जानकारी नही दी जा रही थी। ज्ञापन में पूर्व विधायक श्याम बिहारी जयसवाल के द्वारा मांग की गयी है कि एनसीडब्ल्यूके द्वारा न्यूनतम वेतन सहित अन्य सुविधाओं को कंपनी के द्वारा प्रदान किया जाय तथा निर्धारित वेतन 9400 प्रदान किया जावंे। मजदूरों को मासिक पे सिल्प, सप्ताहिक रेस्ट भी प्रदान किया जावे तथा मजदूरों को पीएचडी से वंचित ना रखा जाय और काटे गये पीएफ संवंधित जानकारी मजदूरों को प्रदान की जाय। कंपनी के नियमानुसार मजदूरों से आठ घंटे कार्य कराया जाय। आठ घंटे से ज्यादा कार्य कराये जाने पर मजदूरों को ओटी प्रदान की जाय। तथा बिना कारण के किसी मजदूर को निलंबित या निकाला ना जाये।


मजदूर हित को घ्यान में रखते हुए भाजपा चिरमिरी मंडल द्वारा ओसीएम चिरमिरी में कार्यरत ठेका श्रमिकों के साथ कंपनी द्वारा वेतन संबंधी विवाद सामने आने पर भाजपा मंडल के नेतृत्व में चिरमिरी महाप्रवंधक के सामने मांग रखी गयी और चिरमिरी महाप्रवंधक एसईसीएल ने 10 जुलाई तक वेतन संबंधी समस्याओं को हल करने का आश्वासन दिया। मामले में यदि आश्वासन पर चिरमिरी महाप्रवंधक खरे नही उतरते है तो आगे उग्र आंदोलन भाजपा मंडल के नेतृत्व में किया जायेगा। – श्याम बिहारी जयसवाल, पूर्व विधायक


ठेका श्रमिक मामले में पूर्व विधायक और भाजपा मंडल के पदाधिकारी हमारे पास आये थे। उनकी मांग जायज है श्रमिकों को उनका हक मिलना चाहिए। इस संबंध में आश्वासन दिया गया है और आगामी दिनों में वेतन और अन्य विषयों पर तत्काल निर्देशित कर हल करा दिया जायेगा। – घनश्याम सिंह – जीएम, एसईसीएल चिरमिरी

error: Content is protected !!