Advertisement Carousel

जनकपुर कोटडोल में पुलिसकर्मियों से व्यक्तित्व एवं कार्यस्थल पर आने वाले समस्याओं को जान कर किया निपटारा

कोरिया / पुलिस अधीक्षक महोदय कोरिया चन्द्रमोहन सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरिया डॉ, पंकज शुक्ला के द्वारा थाना जनकपुर एवं थाना कोटाडोल में स्पंदन कार्यक्रम के तहत आज थाना परिसर में थाना में कार्यरत अधिकारी/कर्मचारियों का बैठक लेकर उनसे बातचीत कर उनके व्यक्तित्व एवं कार्यस्थल पर आने वाले समस्याओं को सुनकर मौके पर निराकरण किये। बैठक में थाना कार्य, थाना की साफ सफाई. रिकार्ड एवं आम्म्स ऐम्युनेशन की रख रखाव , लंबित अपराध, चालान, मर्ग, शिकायतों के निकाल के संबंध में चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। कर्मचारियों के आवास, बिजली पानी एवं यात्रा भत्ता के संबध में चर्चा कर आवश्यक सुझाव दिये। बैठक में थाना जनकपुर एवं थाना कोटाडोल के समस्त स्टाफ उपस्थित रहें।

error: Content is protected !!