Advertisement Carousel

ठग्स ऑफ….अंतरराज्जीय ठग को कोरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार, रेलवे व बैंक में नौकरी लगाने के नाम पर करता था ठगी

कोरिया जिले के झगरा खाण्ड थाना क्षेत्र में रेलवे व बैंक में नौकरी लगाने के नाम पर चौतीस लाख की ठगी करने वाले अंतरराज्जीय ठग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

मुख्य ठग को पकड़ने पुलिस की एक टीम गुड़गांव हरियाणा गई और वहां से उत्तरप्रदेश के ग्राम फरेदुपुर के रहने वाले अभिनीत यादव को गिरफ्तार किया। वही उसके सहयोगी मोहम्मद बारीक को झगराखाण्ड से गिरफ्तार किया जो नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगार युवक युवतियों को अभिनीत यादव से मिलवाया करता था।

कोरिया जिले के खोंगापानी क्षेत्र के रहने वाले रियाजुद्दीन नामक युवक ने झगड़ाखाण्ड थाना पहुँच कर लिखित शिकायत दी कि बैंक और रेलवे में नोकरी लगवाने के नाम पर झगराखाण्ड निवासी मोहमद बारिक व दिल्ली निवासी अभिनीत यादव के द्वारा उससे और अन्य पांच लोगों से लगभग चौतीस लाख की ठगी किया है। पुलिस ने इस शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया । दिल्ली में रह रहे अभिनीत यादव द्वारा देश के कई हिस्सों में अपने एजेंट बना कर गरीब व बेरोजगार युवाओं को सरकारी नोकरी लगाने के नाम पर प्रलोभन देकर लाखो रुपये की ठगी करता था । वही अभिनीत यादव कोरिया जिले के झगड़ा खाण्ड थाना क्षेत्र के मोहमद बारिक के साथ मिलकर आस पास के युवाओं और लड़कियों को रेलवे और बैंक में नोकरी लगाने की वेकेंसी निकली है कह कर दिल्ली बुला लिया जहाँ उनको फर्जी तरीके से फार्म भराया गया और उन्हें वापस खोंगापानी भेज दिया गया । वही कुछ दिन बाद मास्टर माइंड अभिनीत यादव ने पीड़ित लोगों को फोन कर कहा कि तुम्हारी नोकरी लग जायेगी जिसके लिए पांच से दस लाख लगेंगे। पीड़ितों ने अभिनीत यादव के सहयोगी मोहमद बारिक के साथ मिलकर चौतीस लाख रुपये की राशि बैंक के माध्यम से अविनीत यादव के खाते में डाल दी। कुछ दिन बाद मास्टरमाइंड के द्वारा सभी बेरोजगार युवाओं को फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भेज कर कुछ दिन बाद ज्वाइनिंग करने की बात कही । जब बेरोजगार युवक और लड़कियां रेलवे में ज्वाइनिंग करने पहुँचे तो रेलवे के कर्मचारियों के द्वारा बताया गया कि फर्जी ज्वाइनिंग लेटर है और आप लोग ठगी का शिकार हुए है।

ठगी का शिकार होने के बाद सभी पीड़ित थाना पहुँच कर मामले की शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर मास्टरमाइंड अभिनीत के सहयोगी को गिरफ्तार कर एक टीम बना कर दिल्ली पहुँची और अभिनीत यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनो आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

error: Content is protected !!