Advertisement Carousel

पंडो परिवार के 8 लोगो की तबियत अचानक खराब, कारण जान कर हो जाएंगे आप हैरान

कोरिया जिले के अखराडाँड़ इलाके में एक दिन पहले रविवार की रात जंगल मे मिलने वाली खुखड़ी की सब्जी बनाकर खाने से पंडो परिवार के आठ लोगो की तबियत अचानक खराब हो गई और सभी बेहोश हो गए। इसकी जानकारी मिलने पर गांव के कुछ लोगो द्वारा सभी पीड़ितों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खड़गवां लेकर आया गया। यहाँ सभी को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया । सोमवार की सुबह तक इलाज चलने के बाद सभी की हालत सामान्य हो गई जिन्हें बाद में छुट्टी दे दी गई।

बताया जा रहा है कि जंगल मे मिलने वाली खुखड़ी को अखराडाँड़ में रहने वाले पंडो परिवार के सदस्य जंगल से लेकर आये थे और रात में सब्जी बनाकर खा रहे थे। सब्जी खाने के बाद अचानक तबियत बिगड़ने लगी। जिसके बाद जीराबाई नामक तीस साल की महिला के अलावा आठ साल की लड़की कलावती और आठ साल के ही अनुज नामक लड़के को अस्पताल लेकर आया गया। साथ ही अठारह साल के दीपक सन्तोष और सूर्यप्रताप तथा बुध्धु तीस साल व राकेश बीस साल को भी खड़गवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहाँ बीएमओ डॉक्टर एस कुजूर के साथ अन्य डॉक्टरों और स्टाफ ने मिलकर पीड़ितों का इलाज शुरू किया जिससे उन्हें आराम मिला। सभी पीड़ितों का उपचार भर्ती कर किया गया और सुबह ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई। बीएमओ का कहना है कि विषाक्त खुखड़ी खाने से इस तरह से हो सकता है इसलिये खुखड़ी की पहचान करने के बाद ही उसे उपयोग में लेना चाहिए।

error: Content is protected !!