Advertisement Carousel

डोंगरगढ़ में पकड़ाए 6 डकैत, भारी मात्रा में हथियार बरामद, 35,470 रुपये के साथ 2 वाहन भी जब्त

मनोज चंदेल की रिपोर्ट!!

राजनांदगांव / यह घटना डोंगरगढ़ की है, जहाँ पुलिस मध्यप्रदेश के सागर निवासी बाबूराम यादव, महेंद्र कुमार, सुनील कुमार, अनरथ गुर्जर, हेमराज और राजपाल यादव को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को सूचना मिली कि डोंगरगढ़ पहाड़ी के नीचे स्थित राजकट्टा हैलीपैड के पास झाड़ियों में मध्यप्रदेश के डकैत इनोवा और बोलेरो में आये हैं तथा झाड़ियों के पीछे बैठ कर नेशनल हाइवे में डकैती की योजना बना रहे हैं।

इसके बाद क्राइम ब्रांच और थाने की टीम को घटना स्थल के लिए रवाना किया गया। हैलीपैड के पास तलवार, चाकू, रॉड, सब्बल तथा डुप्लीकेट पिस्तौल के साथ आरोपियों और दो वाहन एक इनोवा क्रमांक एम.पी.19 BB 3333 व एक बोलेरो जिस पर नंबर नहीं था गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी बाबू राम यादव निवासी ग्राम पेंडो थाना भानगढ़ जिला सागर मध्यप्रदेश सभी को योजना समझा रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपियों की पेट्रोल पम्प की अलमारी तोड़कर पूरे रुपये लूटने की योजना थी।

पुलिस ने घेराबंदी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से हथियार समेत 35,470 रुपये व दोनों वाहन जप्त कर अपराध क्रमांक 385/2019 धारा 399,402 के तहत कार्यवाही कर ज्यूडिशियल रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।

error: Content is protected !!