Advertisement Carousel

मोहन मरकाम का गर्मजोशी से हुआ स्वागत, कार्यकरणी में जगह पाने नेताओं ने की जोर आज़माईश

राजनांदगांव / छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम आज राजनंदगांव पहुंचे। मोहन मरकाम के राजनांदगांव पहुंचने पर यहां कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। मोहन मरकाम डोंगरगढ़ स्थित मां बमलेश्वरी के दर्शन कर राजनंदगांव पहुंचे थे। इस दौरान प्रदेश कार्यकरणी में जगह पाने के लिए कुछ वरिष्ठ नेताओं के द्वारा जोर आज़माईश भी दिखाई दिया।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बनने के बाद मोहन मरकाम पहली बार राजनंदगांव पहुंचे थे। मोहन मरकाम ने यहां कार्यकर्ताओं से रूबरू होकर उनके विचारों से अवगत हुए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के पहुंचने पर उनका पटाखे फोड़ कर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कांग्रेस भवन में आयोजित सभा को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने संबोधित किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद संगठन की एक बड़ी जिम्मेदारी होती है। संगठन को बूथ लेवल पर ले जाकर मजबूती प्रदान करना उनकी प्राथमिकता है।

राजनांदगांव के कांग्रेस भवन में पहुंचे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कार्यकर्ताओं को चार्ज करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में हमने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन लोकसभा चुनाव में हमारा प्रदर्शन बेहतर नहीं रहा, अब हमे आने वाले नगरी निकाय और पंचायत चुनाव में हम एकजुट होकर बेहतर काम करना है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस संगठन की कार्यकारिणी भंग हो चुकी है। वे ने कार्यकारिणी बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से रूबरू हो रहे हैं। कार्यकारिणी में कैसे लोगों को जगह मिलेगी इसको लेकर स्पष्ट करते हुए मोहन मरकाम ने कहा कि, जिन लोगों ने 15 वर्ष तक विपक्ष में रहते हुए कड़ी मेहनत की है उनको मौका दिया जाएगा।

राजनांदगांव शहर के जयस्तंभ स्थित कांग्रेस भवन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के पहुंचने की खबर से ही बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भी उपस्थित हो गए थे। इन में कुछ नेता ऐसे भी थे जो प्रदेश कांग्रेस कार्यकरणी में अपनी जगह बनाने जोर आजमाईश करते प्रदेश अध्यक्ष के ईद्र-गिर्द दिखाई दिये।

कांग्रेस भवन में हुई सभा के दौरान मंच पर राजनंदगांव से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी करुणा शुक्ला, जिला कांग्रेस के अध्यक्ष नवाज खान, शहर कांग्रेस के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा, नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष हफीज खान सहित अन्य नेतागण मौजूद थे।

error: Content is protected !!