Advertisement Carousel

बूथ से मंडल स्तर पर भाजपा को और अधिक मजबूत बनाना है – भीमसेन अग्रवाल

00 एक-एक घर जाकर सदस्यता अभियान में मिले लक्ष्य को पूरा करेंगे
कोरिया / भारतीय जनता पार्टी द्वारा शक्ति केन्द्र सदस्यता विस्तारकों की जिला स्तरीय बैठक भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित की गई। जिसमें मंचस्थ अतिथियों ने डाॅ.श्याम प्रसाद मुखर्जी, पं.दीनदयाल उपाध्याय, भारत माता के छाया चित्र पर द्वीप प्रज्जवलित कर बैठक का शुभारंभ किया।

बैठक में मुख्य रूप से प्रभारी भीमसेन अग्रवाल, जिलाध्यक्ष तीरथ गुप्ता, पूर्व संसदीय सचिव चम्पादेवी पावले, जिला सदस्यता प्रभारी रविशंकर शर्मा, जिला महामंत्री एवं जिला सह सदस्यता प्रभारी देवेन्द्र तिवारी, जिला महामंत्री रामेश्वर पाण्डेय, सह जिला सदस्यता प्रभारी पंकज गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष गौरी हथगेंन, जिला संवाद प्रमुख बसंत राय, भाजयुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह,आईटी सेल के जिला संयोजक तीरथ राजवाड़े उपस्थित रहे।

बैठक में प्रभारी भीमसेन अग्रवाल ने सर्व स्र्पशी – सर्व व्यापी भाजपा सदस्यता अभियान पर विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि, प्रत्येक मंडल से बूथ स्तर तक सदस्यता अभियान के माध्यम से सभी वर्गाे को भाजपा की रीति-नीति से अवगत कराकर अधिक से अधिक लोगो को पार्टी से जोडे़। जिससे पार्टी बूथ से मंडल स्तर पर और अधिक मजबूत बनेगा। उन्होंने सदस्यता अभियान को लेकर अब तक हुए कार्यों की मंडलवार समीक्षा किया। साथ ही उन्होंने कहा कि, पार्टी कार्यकर्ता हर मतदान केन्द्र में 100 नए सदस्य बनाकर संगठन के लक्ष्य निर्धारित को पूरा करें।

जिलाध्यक्ष तीरथ गुप्ता ने कहा कि, प्रदेश के दिशा-निर्देशानुसार जिले से मंडल, बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान को सफलतापूर्वक से आमजनों को पार्टी से जोड़कर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक पटेल ने सदस्यता अभियान पर गति प्रदान करने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन करते हुए बताया कि, सदस्यता पंजी, उसके संधारण तथा उसके बाद आयोजित होने वाली प्रक्रियाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एक-एक घर जाकर सदस्यता अभियान में मिले लक्ष्य को पूरा करना होगा। पार्टी के प्रति आम लोगों में रूझान व उत्साह है किन्तु यह रूझान व उत्साह सफल तब होगा जब हम उस तक पहुंचने का प्रयास कर पाएगें और पार्टी की नीतियों व सिद्वांतो को जन-जन तक पहुंचाएंगे।

जिला सदस्यता प्रभारी रविशंकर शर्मा ने कहा कि, पार्टी की प्रथामिक सदस्यता अभियान में सभी कार्यकर्ताओं को अपने बूथ स्तर पर पूरी मेहनत के साथ अधिक से अधिक लोगो को पार्टी की रीति-नीति से अवगत कराकर जोड़ने का कार्य करें।

पूर्व संसदीय सचिव ने कहा कि, सदस्यता अभियान को पूरी निष्ठापूर्वक अपने क्षेत्र के सभी वर्गों के लोगों को जोड़कर भाजपा को और अधिक मजबूत करने की दिशा में मार्गदर्शन दिया।

आईटी सेल के जिला संयोजक तीरथ राजवाड़े ने पार्टी की प्रथामिक सदस्यता अभियान के आॅन-लाईन सदस्यता बारे में विस्तार पूर्वक बताया। उन्होंने कहा कि, जहां नेटर्वक नहीं है, वहां पर पर्ची से नए प्राथमिक सदस्य बनाया जा सकता है।

जिला कार्यालय मंत्री एवं जिला सह सदस्यता प्रभारी पंकज गुप्ता ने मंच संचालन सफलतापूर्वक किया।

बैठक में सुभाष साहू, कुबेर साहू, अरशद खान, लक्ष्मी गुप्ता, जेके सिंह, संजीव सिंह, सुखदेव राजवाड़े, नरेश्वर रजक, श्यामबिहारी जायसवाल, इन्दु पनेरिया, कविता दिवास, विवेक जायसवाल, गोपाल राजवाड़े, हीरालाल यादव , जय सिंह सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!