Advertisement Carousel

2 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, फांयरिग, IED ब्लास्ट, आगजनी, हत्या जैसे वारदतों में थे शामिल

जगदलपुर / सीआरपीएफ के 80वीं बटालियन कमांडेट के समक्ष शनिवार को दो नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

दोनों ही नक्सली लंबे समय से नारायणपुर और बारसूर एरिया में सक्रिय थे और कई बड़ी नक्सली वारदात में शामिल रह चुके है और आज CRPF कमांडेंट के सामने दोनो नक्सलियों ने सरेंडर किया।

कमांडेट अमिताभ सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों ही नक्सली एरिया कमांडर थे. इनमे से एक नक्सली चंमरू पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित था और दोनों ही नक्सली सुरक्षा बलों पर फांयरिग, IED ब्लास्ट करना, आगजनी, हत्या जैसे वारदतों को अंजाम दे आरोप परलकोट CRPF कैंप 80 बटालियन में किया।

सरेंडर नक्सलियों ने बताया कि लगातार बडे नक्सली लीडरों के प्रताडना से तंग आकर और सरकार की पुर्नवासनीति से प्रभावित होकर दोनों नक्सलियों ने परलकोट स्थित सीआरपीएफ कैंप मे सरेंडर किया है. आत्मसमर्पित दोनों नक्सलियों को 10-10 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि देने के साथ जल्द ही पुर्नवासनीति के तहत मिलने वाली सुविधाएं भी मुहैया कराने की बात कमांडेट ने कही है.

error: Content is protected !!