** समाज कल्याण मंत्री श्रीमती रमशीला साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुयीं
रायपुर / तृतीय लिंग समुदाय के लोगों को एक ही छत के नीचे शासकीय योजनाओं की जानकारी और लाभ दिलाने आज यहां घड़ी चौक स्थित टाउन हॉल में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा एक बार फिर तृतीय लिंग समुदाय के उत्थान के लिए अपनी प्रतिबद्धता दर्शाते हुए यह उल्लेखनीय कदम उठाया गया है। देश में यह अपने तरह का पहला शिविर है जो पुर्णत इस समुदाय पर केन्द्रित है। इस शिविर में समाज कल्याण मंत्री श्रीमती रमशीला साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुयीं। तृतीय लिंग समुदाय के लिए आयोजित जिला स्तरीय शिविर में सम्मिलित हुईं।
इस अवसर पर श्रीमती रमशीला साहू ने कहा कि उन्होंने कहा कि राज्य सरकार तृतीय लिंग समुदाय के उत्थान के लिए कटिबध्द है। छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है जहाँ समाज कल्याण विभाग द्वारा 2014 में तृतीय लिंग कल्याण बोर्ड का गठन किया गया और सभी 27 जिलों में तृतीय लिंग कल्याण समिति गठित की गई है ताकि राज्य भर में तृतीय लिंग समुदाय के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। उन्होंने कहा की सरकार द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे कि इस समुदाय के लोगों को समान अधिकार के साथ साथ सभी शासकीय योजनाओं का लाभ मिले। इन्ही प्रयासों का नतीजा है कि तृतीय समुदाय के लोगों को शासकीय सेवा में भी नियुक्ति मिल रही है। समाज को तृतीय लिंग के बारे में जागरूक करने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग के कक्षा आठवीं के पाठ्यक्रम, पुलिस प्रशिक्षण और जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान के पाठ्क्रम में भी इस विषय को शामिल गया है।
इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के विशेष सचिव आर प्रसन्ना ने समुदायके लोगों की समस्याएं सुनी और उनके प्रश्नों का उत्तर देकर विभिन्न योजनाओं तथा सरकार के प्रयासों से अवगत कराया।
उल्लेखनीय है कि समाज कल्याण विभाग द्वारा इस शिविर का आयोजन तृतीय लिंग समुदाय के व्यक्तियों के उत्थान, उनकी सामाजिक प्रस्थिति में सुधार एवं समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इस शिविर में शासन के 30 विभागों द्वारा स्टॉल लगाया गया था जिसमें तृतीय लिंग समुदाय के व्यक्तियों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की गयी। तृतीय लिंग समुदाय के लोगों के लिए एक ही चाट के नीचे शासन की सभी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवेदन पत्र भरवाए गए जैसे आधार कार्ड, तृतीय लिंग पहचान पत्र, मतदाता पहचान, श्रम कार्ड, राशन कार्ड आदि। शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग और अन्त्यावसायी निगम की विभिन्न ऋण योजनाओं की जानकारी दी गयी और बताया गया कि तृतीय लिंग समुदाय के लोग किस प्रकार इन योजनाओं का लाभ ले सकते हैं।
