Advertisement Carousel

गूगल ने प्ले स्टोर से हटाए 85 ऐप्स, लाखों बार हो चुके थे डाउनलोड

दिल्ली / सर्च इंजन गूगल ने प्ले स्टोर से 85 ऐप्स हटाए हैं। गूगल के सिक्यॉरिटी रिसर्चर्स ने इन ऐप्स में एक ऐडवेयर छुपा हुआ पाया। रिसर्चर्स ने इस ऐडवेयर को AndroidOS_Hidenad.HRXH के रूप में पहचाना। इस ऐडवेयर में ऐसे ऐड सामने आते हैं जिन्हें क्लोज करना मुश्किल होता है। कंपनी ने बताया कि हटाए गए 85 ऐडवेयर ऐप्स में से ज्यादातर फटॉग्रफी और गेमिंग ऐप्स थे। ये ऐप्स 8 मिलियन यानी 80 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किए जा चुके थे।

इनमें सुपर सेल्फी, कॉस कैमरा, पॉप कैमरा और वन स्ट्रोक लाइन पजल ऐप्स इन 85 ऐप्स में सबसे ज्यादा पॉप्युलर हैं। रिपोर्ट के मुताबिक ये ऐप्स अलग अलग डिवेलपर अकाउंट्स से गूगल प्ले स्टोर पर अपलोड किए गए थे पर इनके बिहेवियर और कोड एक जैसे ही थे। ट्रेंड माइक्रो सिक्यॉरिटी रिसर्चर्स ने बताया कि इन ऐडवेयर्स से सिर्फ पुराने वर्जन वाले ऐंड्रॉयड फोन प्रभावित होंगे।

इससे पहले भी गूगल प्ले स्टोर पर फर्जी ऐप्स के मामले सामने आते रहे हैं। पिछले महीने अपडेट फॉर सैमसंग नाम का एक फर्जी ऐप प्ले स्टोर से हटाया गया था। इस फर्जी ऐप को लोग सैमसंग का ऐप समझकर डाउनलोड कर रहे थे। अपडेट फॉर सैमसंग’ ऐप ऐड दिखाने के साथ ही यूजर्स को 34.99 डॉलर में सैमसंग का फर्मवेयर डाउनलोड करने का ऑप्शन भी दे रहा था। इसके बाद पेमेंट के लिए गूगल प्ले सबस्क्रिप्शन से बिलिंग की बजाय यूजर्स से क्रेडिट कार्ड डीटेल की मांग करता था। इतना ही नहीं, ऐसा कहा जा रहा है कि यह ऐप यूजर्स को 19.99 डॉलर में किसी भी सिम को अनलॉक करने का सहूलियत भी दे रहा था।

error: Content is protected !!