कोरिया / कांग्रेस के जिला कमेटी संयुक्त महामंत्री गोपाल द्विवेदी के द्वारा शिक्षा मंत्री स्कूल शिक्षा विभाग को पत्र प्रेषित कर छह सूत्रीय मांग की है।
जिसमें शिक्षक पंचायत संवर्ग को दो वर्ष से प्राप्त नम्बर जारी नही किया जा रहा है। मनेन्द्रगढ़ विकासखंड में सीपीएस की कटौती राशि में शासन का हिस्सा प्रदेश सरकार के द्वारा नहीं दिया जा रहा हैं। तथा वेतन बिल में पंचायत अनुमोदन की बाध्यता समाप्त किया जाए। सेवा पुस्तीका संधारण 1998 से आज तक सुचारू रूप से न होना जब की सेवा पुस्तीका सत्यापन एक गंभीर मुद्दा और जरूरी भी हैं। आठ वर्ष की सेवा अवधी 2019 जुलाई की स्थिती में पूर्ण करने वाले शिक्षक पंचायत संवर्ग को संवीलीयन आदेश की कमी बताकर नया कर्मचारी को जारी न करना आदि मांगो के प्रति विभागीय अधिकारियों सहित मंत्री का ध्यान आकर्षित कराया गया तथा अल्पकाल में ही सरकार के द्वारा किसानों मजदूरों और आम नागरिकों के लिए बेहतर कार्य किया गया है तथा आने वाले समय में नगरीय निकाय सहित पंचायत चुनाव होने हैं। इसलिए शिक्षकों की महत्वपूर्ण मांगो पर ध्यान देते हुए पूर्ण करने का आदेश प्रषासन को दें।
साथ ही उन्होंने ट्वीट कर के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस सिंहदेव व प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी ट्वीट कर पत्र प्रेषित किया है।
