अम्बिकापुर / जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) अम्बिकापुर के द्वारा आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पूतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया।
छत्तीसगढ़ जनता कांग्र्रेस के कार्यकर्ताओं ने भूपेश बघेल के फर्जी छानबीन समिति गठित कर सभी नियम कानून को ताक में रखकर प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी जी के कंवर जाति प्रमाण पत्र को खारीज कर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया गया है। जिसके विरोध में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे अम्बिकापुर में सैकड़ो कार्यकर्ताओं द्वारा गांधी चौक में पूतला दहन का आयोजन किया गया।
बता दे कि आज सुबह से ही शहर के सभी चौराहो में बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद था। पुतला दहन में जनता कांग्रेस के कार्यकर्ता और पुलिस के मध्य बहुत देर तक झुमाझटकी हुई, किन्तु कार्यकर्ता पुतला दहन करने में सफल नही हो पाए और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ता गांधी चौक पर धरने पर बैठ गए जहाँ से पुलिस ने बल पूर्वक उन्हें गिरफ्तार कर लिया ।
युवा जनता कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष दानिश रफ़ीक ने कहा कि 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फर्जी प्रमाण पत्र के समस्त प्रकरण की जांचकर खारीज करने हेतु एक महीने की समय सीमा तय किया था और कहा था कि फर्जी प्रमाण पत्र वालों की राजनीति समाप्त कर देंगे। उनका स्पष्ट इशारा जोगी जी की ओर था। किन्तु फर्जी छानबीन समिति ने अजीत जोगी के समस्त आपत्तियों को खारिज करते हुए मात्र 14 दिनों में ही अपना एकतरफा फैसला सुना दिया। छानबीन समिति माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों की अवहेलना के साथ-साथ प्राकृतिक न्याय के सिद्धांत का भी पालन नहीं किया है। जिसके विरोध में आज गांधी चौक अम्बिकापुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पूतला दहन किया गया है।
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ सरगुजा जिला अध्यक्ष देवेश प्रताप सिंह ने कहा कि अब छत्तीसगढ़ की जनता भूपेश बघेल के साथ न्याय करेगी और जिस तरीके से मुख्यमंत्री जी ने अजीत जोगी को व्यक्तिगत हानि पहुंचाने के लिए कृत किया है आदिवासी समाज उन्हें कभी माफ नहीं करेगा।
आज के कार्यक्रम में युवा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ कई पदाधिकारी शामिल हुए। जिनमेे दानिश रफीक, देवेश प्रताप सिंह ,अभिषेक श्रीवास्तव ,संजीव सेठी,विककी समझदार ,आमिर सोहेल ,संध्या सोनी ,रमीज़ सिद्दीकी, राजन सिन्हा, साजिद अली,एजाज कुरैशी, आजाद, अनीश , मुकेश गुप्ता, चेतन राजवाड़े ,राहुल मजहर खान ,अजहर खान, उपेंद्र पांडे ,मोहम्मद आजाद, आसिफ नूर, सुजीत विश्वास,सब्बीर अंसारी,सद्दाम, प्रिंस कुरेशी, मेराज अंसारी, दीपक यादव, शुभम सिंह, तहसीन अकरम,अर्जुन सिंह, सत्यम साहू, अभय लकड़ा, लकड़ेश्वर विश्वकर्मा, सिवादास, मनीष दास ,आकाश मंडल, सुमन मंडल, शिशु, विश्वास ,संजू गुप्ता, सूर्यकांत सिंह देव ,सद्दाम,आरजू, सोनू, पिंटू अली ,दुलारे, मेहताब,तनवीर, विमल सिंह, अफजल, विजय सूरी, खुसमत आदि सैकड़ों संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
