पेंड्रा में ऑटो चालक व उसके साथी की दंबगई का मामला सामने आया है जिसमे ऑटो चालक ने अपने साथी के साथ मिलकर जमकर दबंगई दिखाते हुए आरक्षक का कॉलर पकड़कर वर्दी फाड़ दी और मारपीट कर दी वही मामले की रिपोर्ट पर पेंड्रा पुलिस ने आरोपित चालक व उसके साथी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
पूरा मामला पेंड्रा थाने का है जहां पदस्थ आरक्षक आशीष कुमार शनिवार को दोपहर आरक्षक के साथ पेट्रोलिंग पर निकला था और पेट्रोलिंग टीम गोयल ऑटो की दुकान के पास पहुंची थी। उसी समय तेज रफ्तार ऑटो क्रमांक सीजी 10 एके 5611 पेंड्रा के चौक के पास अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसे देख पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुची पर पुलिस को देख ऑटो चालक मोहसीन रजा खान व सैफ खान समेत अन्य ने मिलकर ऑटो को जल्दबाजी में सीधा किया और पुलिस को देखकर भागने लगे। इस दौरान पेट्रोलिंग टीम ने उन्हें रोकने की कोशिश की। लेकिन, चालक तेजी से भागने लगा। इस पर उन्होंने ऑटो का पीछा किया लेकिन तेज रफ्तार होने के कारण बीच रास्ते मे गंगा मेडिकल स्टोर के पास ऑटो दुबारा पलट गई । पुलिस को देखकर ऑटो चालक व पीछे में बैठे दोनों व्यक्ति दौड़कर भागने लगे पर आरक्षक आशीष ने दौड़ाकर सैफ खान व मोहसीन को पकड़ लिया। शराब के नशे में धुत दोनों युवक आरक्षक को देखकर आक्रोशित हो गए। उन्होंने आरक्षक आशीष के साथ झूमाझटकी शुरू कर दी और कॉलर पकड़कर वर्दी फाड़ दी। इस बीच उन्होंने आरक्षक की उंगली पकड़कर मरोड़ दी। दोनों युवकों को विवाद करते देख टीम के अन्य सदस्य भी पहुंच गए और उन्हें पकड़ लिया उन्हें थाने लाया गया।
आरक्षक आशीष ने इस मामले की लिखित शिकायत की, जिस पर पुलिस ने उनके खिलाफ धारा 186, 353, 323, 34 के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
