Advertisement Carousel

शासकीय पॉलिटेक्निक के विभिन्न समस्याओं को लेकर सांसद से मुलाकात ….

कोरिया / शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय बैकुंठपुर के विभिन्न समस्याओं को लेकर कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा गया है। जिस पर उन्होंने समस्याओं का निराकरण जल्द करने की बात कही है।

सांसद जनप्रतिनिधि के रूप में अंकित गुप्ता ने बताया कि समस्याओं में प्रमुख रूप से निम्न बातों से सांसद महोदया को अवगत कराया…. जिनमें…



1. महाविद्यालय हेतु नया भवन का निर्माण कार्य 2014 से चालू है, जो अब तक अधूरा है,
निर्माण कार्य मे देरी होने से वर्तमान लागत 16 करोड़ पहुच गई है। जबकि शेष लागत 8 करोड़ की आवश्यकता है।

2. भवन निर्माण हेतु स्वीकृत राशि मे बाउंड्रीवाल हेतु राशि स्वीकृत नही हुई है। भवन शहर से दूर होने के कारण वहाँ बाउंड्रीवाल की अत्यधिक आवश्यकता है।

3. महाविद्यालय भवन शहर से दूर होने के कारण वही कही आसपास छात्रावास निर्माण हों जाने से छात्रों को बहुत ही सुविधा होगी।

4. AICTE के अनुसार महाविद्यालय परीसर में स्टाफ क्वाटर का होना आवश्यक है, जिस ओर ध्यान देना आवश्यक है।

error: Content is protected !!