कोंडागांव / आईटीबीपी के 3 जवानों ने राज्य स्तरीय खेल चुकी छात्राओं के साथ छेड़छाड़ किया है। छात्राओं ने इस बात की जानकारी पहले अपने परिजनों को दी फिर मामला थाने में जा पहुँचा और अब परिजनों की शिकायत पर कोंडागांव पुलिस ने तीनों आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर जवानों को जेल भेजा दिया है।
आपको बता दे कि कोंडागांव आई टी बी पी 29 वी बटालियन के 3 जवानों ने खिलाड़ियों से छेड़छाड़ किया था। गिरफ्तार जवानों के नाम मनीष कुमार नगेन्द्र भगौर और प्रभु दयाल है, तीनों जवानों को जेल भेजा दिया गया है।
ये तीनों छात्राएं जिले में चल रहे समर केम्प से वापस घर जा रही थी। बीच रास्ते पर जवानों ने इनके साथ छेड़छाड़ की।
गौरतलब हो कि यही जवान इन छात्राओ को तीरंदाजी हॉकी जैसे खेलो की प्रशिक्षण देकर राज्य स्तरीय व नेशनल खेलो पर लेकर जाते रहे है। आज इन तीन जवानों ने लोगो के दिलो पर आईटीबीपी का भरोसा तोड़ दिया है।
जैसे ही परिजनों ने मामले की शिकायत थाने में की, मामले की गंभीरता को दिखाते हुए कोंडागांव एस पी अभिषेक पल्लव ने तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार करवाकर जेल भेज दिया।
