कोंडागांव में एक व्यक्ति ने जल समाधि लेने का फैसला लिया है. जल समाधि के लिए उसने सरकार को ज्ञापन दिया है. सरकारी तंत्र और अफसरशाही से परेशान होने का हवाला देकर उसने जल समाधि लेने की इच्छा जताई है. इसकी अनुमति के लिए ज्ञापन के रूप में सरकार को पत्र भी दिया है.
हेमेश ने बताया कि उसके जीवन में एक ऐसा भी वक्त आया था कि वह मानसिक अवसाद और तनाव के कारण इतने अधिक दुखी हो गए थे कि उन्होंने न केवल इच्छामृत्यु की मांग करने, बल्कि आत्महत्या करने तक का मन बना लिया था. लेकिन, फिर उन्हें लगा कि आत्महत्या जैसा कदम उठाना कायराना हरकत होगा और फिर उनके द्वारा न्याय पाने के लिए संघर्ष का रास्ता अख्तियार करते हुए अपनी व्यथा को आवेदनों के माध्यम से उठाने का फैसला किया.

