Advertisement Carousel

मध्यान्ह भोजन में अंडा देने के विरोध में आया कबीरपंथ समाज

राजनांदगांव /  राज्य सरकार ने सरकारी स्कूल और आंगनबाड़ी के मध्यान्ह भोजन में सप्ताह के एक दिन अंडे की योजना का विरोध शुरू हो गया है. कबीरपंथ समाज ने मध्यान्ह भोजन में अंडा देने के विरोध में शहर में रैली निकालकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा है.

मध्यान्ह भोजन में अंडा परोसे जाने के विरोध में कबीरपंथ से जुड़े लोगो ने कलेक्ट्रोरेट पहुंचकर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. कबीरपंथियों की मांग थी कि मध्यान से अंडे को हटाया जाए. कबीरपंथियों का कहना था स्कूल में सभी समुदाय के बच्चे पढ़ाई करते हैं, ऐसे में शिक्षा के मंदिर में अंडा परोसे जाने से गलत असर पड़ेगा. समाज के सदस्यों ने कहा कि स्कूलों में बच्चों को मांसाहारी देना उचित नहीं है. बच्चे नादान और मासूम होते हैं, अनजान में हमारे भी बच्चे कभी अंडे का सेवन कर सकते हैं.

कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपते हुए कबीरपंथियों ने कहा कि अगर स्कूलों में अंडे देना सरकार ने बंद नही किया तो आने वाले समय में कबीरपंथ और विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से प्रदेशभर में चक्का जाम किया जायेगा.

error: Content is protected !!