Advertisement Carousel

ग्रामीण की सोते वक्त कुल्हाड़ी से की निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार

जशपुर जिले में हत्या का बड़ा सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमें एक ग्रामीण की सोते वक्त कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी गई। मामला कुनकुरी थाना के चराईडाँड़ पोखराटोली गांव का है। हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल हत्या की यह घटना सोमवार की दोपहर की है जब चराईडाँड़ स्टेडियम से काम करके 40 साल का मजदूर प्रबल केरकेट्टा अपने मित्र अथनस के घर गया था जहां वह थकान मिटाने आराम करते-करते सो गया। इसी दौरान आरोपी सन्दीप खाखा को पता चला कि उसकी जान का दुश्मन प्रबल सो रहा है तब वह कुल्हाड़ी लेकर गया और सोते हुए प्रबल के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर फरार हो गया। घटना के बाद गम्भीर रूप से घायल प्रबल को कुनकुरी अस्प्ताल लाया गया जहां ईलाज के दौरान शाम को उसकी मौत हो गई।

गांव वालों की माने तो आरोपी सन्दीप और मृतक प्रबल के बीच शराब पीने के बाद कुछ माह पहले विवाद हुआ था जिसपर कुनकुरी थाने में प्रबल केरकेट्टा के खिलाफ प्रतिबन्धात्मक कार्रवाई की गई थी। इस बात को लेकर प्रबल केरकेट्टा सन्दीप से काफी चिढ़ा हुआ था और गांव में बोलता रहता था कि सन्दीप जहां भी मिलेगा उसे मार डालूँगा। इस बात से सन्दीप काफी डरा हुआ था और इससे पहले की सन्दीप प्रबल के हत्थे चढ़ता, सन्दीप ने ही प्रबल को मौत के घाट उतार दिया।

error: Content is protected !!