Advertisement Carousel

शिवपुर चरचा में बदहाल विद्दुत व्यवस्था को लेकर विद्दुत कार्यालय का हुआ घेराव, मांगे नही हुई पुरी तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

कोरिया / जिला मुख्यालय से सटे शिवपुर चरचा नगर पालिका में अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ आज व्यपारियों ने हल्ला बोला।

बता दे कि तय शुदा कार्यक्रम के तहत व्यपारियो और इलाके के सैकड़ों रहवासियों ने बिजली विभाग पहुच कर मुख्य द्वार के घेराव कर विभाग की नाकामियों को गिनाते हुए जमकर नारेबाजी की और उसके बाद बिजली विभाग के अधिकारी को अपनी मांगों का ज्ञापन सौपा।

इस दौरान आंदोलनकारियों का कहना था कि बिजली विभाग अपनी मनमानी को उतारू हो गया है। उनके यहाँ 24घण्टे विजली कटे रहती है। इस समस्या को लेकर वर्तमान विधायक, कई मंत्रियों और प्रभारी मंत्रियों ने भी आश्वासन दिया पर समस्या जस से तस ही है। आज इलाके का पुरा व्यपार ठप पड़ा है बच्चों की पढ़ाई ठप है घर की महिलाएं परेशान हो रही है। विजली विभाग के पास कोई काम लेकर जाए तो बगैर पैसों के काम नही होता है जैसी तमाम समस्या गिनाते हुए बताया कि इसके बाद भी अगर बिजली व्यवस्था में कोई सुधार नही होता है तो बहुत जल्द चक्काजाम भी किया जाएगा।

इस आंदोलन में नीरज गुप्ता, आशीष वैद्य, राजेश सिंह, बसंतराय, अरुण जायसवाल, मोहम्मद आरिफ, जोसेफ वर्गिस, राजेश मोदनवाल, सत्यनारायण मोदी, महमूद हसन, रौनक शर्मा, दशरथ मोदी, विष्णुदेव मोदी, संजय शर्मा, प्रकाश शर्मा ,मोहम्मद जफर उल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित हुए।

error: Content is protected !!