Advertisement Carousel

नशे का रोकथाम करने नशा मुक्ति दल का होगा गठन, ग्राम छिंदिया में पुलिस संग आमजनों की बैठक संपन्न

कोरिया / पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा के. सी. अग्रवाल व पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशानुसार आज दिनांक 12 सितम्बर को ग्राम छिंदीया /टेंगनी थाना पटना में नशीली दवा तथा देशी शराब की अवैध बिक्री के विरुद्ध ग्रामीणों को जागरूक करने तथा नशा से लोगो को दूर रहने की समझाइस देने हेतु बैठक आयोजित की गई।

ग्राम छिंदिया में ग्राम रक्षा समिति एवं महिला पुलिस स्वयं सेवकों की बैठक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. पंकज शुक्ला जिला कोरिया की गरिमामयी उपस्थिति में थाना पटना के प्रभारी रविन्द्र अनंत व अन्य स्टाफ के साथ आयोजित किया गया।

उक्त बैठक में ग्राम छिंदिया के ग्रामीण, ग्राम रक्षा समिति के सदस्य सभी वार्ड के महिला पुलिस स्वयं सेवक तथा पुलिस स्टाफ उपस्थित थे। मीटिंग में ग्राम छिंदिया व कोचली में फैल रहे नशे के कारोबार पर नियंत्रण स्थापित करने के लिए पुलिस व जनता के मध्य सहयोग बनाने व नशे के रोकथाम हेतु नशा मुक्ति दल का गठन करने के निर्णय लिया गया।

error: Content is protected !!