Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ के इस मंत्री ने प्रधानमंत्री पर लगाया चोरी का आरोप और विधायक बृहस्पति को बताया अपना छोटा भाई, कहा बहुत प्यार करता है मुझसे…देखें VIDEO

कोरिया / प्रदेश के स्कूली शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम का देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक अजीब बयान सामने आया है।

कोरिया जिले के खड़गवां में ब्रेकफास्ट योजना का शुभारंभ करने पहुंचे शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर चोरी करवाने का आरोप लगा डाला। प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा कि केंद्र सरकार के 100 दिन पूरे होने पर प्रधानमंत्री रेलवे में चोरी करवा रहे हैं। मंत्रियों के बैग चोरी प्रधानमंत्री करवा रहे है।

बता दे कि मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम का बैग अमरकंटक एक्सप्रेस से चोरी हो गया था। बैग चोरी होने के बाद उन्होंने यह बयान दिया। रायपुर से पेंड्रा रोड जाते समय मंत्री का बैग अमरकंटक एक्सप्रेस से चोरी हो गया था। मंत्री प्रेमसाय सिंह को पेंड्रा रोड पहुंचने पर बैग चोरी होने की जानकारी मिली। इसके बाद रेलवे प्रशासन और स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया। मंगलवार की रात करीब साढ़े दस बजे घटना की जानकारी होने के बाद बैग की खोजबीन शुरू की गई, लेकिन बुधवार को भी बैग को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली।

इसके बाद इन्होंने ट्रांसफर एक्सप्रेस और विधायक ब्रहस्पति सिंह से सम्बंध गड़बड़ाने वाले सवाल पर कहा कि…?

error: Content is protected !!