Advertisement Carousel

विधायक के स्वागत में आए ग्रामीणों से मांदर मांग कर मांदर की थाप पर स्वयं थिरक विधायक कमरों…VIDEO

कोरिया / सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो रविवार को सोनहत क्षेत्र के दौरे के दौरान मांदर की थाप पर आदिवासियों के साथ थिरकने लगे।

अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर आए गुलाब कमरो भरतपुर सोनहत विधानसभा के अंतिम छोर ग्राम पंचायत मझारटोला के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र ग्राम रावत सरई में हितग्राहियों को नवीन राशन कार्ड वितरित करने पहुंचे थे। यहां विधायक के स्वागत में ग्रामीण मांदर की थाप पर थिरक ही रहे थे कि विधायक भी ग्रामीणों के बीच पहुंच गए और ग्रामीणों से मांदर मांगकर विधायक ने मांदर अपने गले मे लटकाकर उसे बजाया और थिरकना शुरू कर दिए। काफी देर तक विधायक खुद मांदर बजाकर ग्रामीणों के साथ थिरकते रहे।

आपको बता दे कि सरगुजा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष व विधायक गुलाब कमरो के डांस के वीडियो इससे पहले भी कई बार सोशल मीडिया में खूब वायरल हुआ है। विधायक गुलाब कमरो जब भी किसी आयोजन में शरीक होते है और वहां अगर छत्तीसगढ़ी गीत बजता है तो विधायक छत्तीसगढ़ी गीतों की धुन पर जमकर थिरकते है।

विधायक का यह अंदाज लोगो को खूब भाता भी है। गरियाबंद में मुख्य अतिथि के रूप में भी उन्होंने जमकर डांस किया था।

error: Content is protected !!