Advertisement Carousel

मानपुर के बकमरका पहाड़ी में नक्सालियों के साथ पुलिस की मुठभेड़, विस्फोटक छोड़कर भागे माओवादी

राजनांदगांव / मानपुर में सर्चिंग पर निकले जवानों की नक्सलियों मुठभेड़ हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मानपुर ब्लॉक के सुडियाल गांव से लगे बुकमरका जंगल में आईटीबीपी और डीआरजी के जवानों के साथ फिलहाल नक्सलियों की मुठभेड़ चल रही है। दोनों तरफ से हो रही फायरिंग में कई नक्सलियों को गोली लगने की खबर आ रही है।

राजनांदगांव नक्सल ऑपरेशन एएसपी गोरखनाथ बघेल ने बताया कि लोकेशन मिलने के कारण जवानों को सर्चिंग के लिए रवाना किया गया है। मुठभेड़ में किसी के हताहत होने की सूचना अभी तक नहीं मिली है।

नक्सली कुकर आइइडी, सोलर प्लेट, आठ नग पि_, बैटरी, विद्युत वायर, बर्तन, विस्फोटक और दैनिक उपयोग के सामान छोड़कर भाग गए हैं।

जवानों की साथ नक्सलियों की मुठभेड़ चल रही है। ऑपरेशन खत्म होने की बाद स्थिति साफ होगी।

error: Content is protected !!