Advertisement Carousel

नरवा, गरूवा, घुरूवा अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

राजनांदगांव / छत्तीसगढ़ शासन के महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरूवा, घुरूवा एवं बारी कार्यक्रम के अंतर्गत नरूवा पर एक दिवसीय कार्यशाला जिला कार्यालय, राजनांदगांव के सभा कक्ष में आयोजित किया गया।

कार्यशाला में राज्य स्तरीय अधिकारी एस0एन0श्रीवास्तव-मुख्य अभियंता-मनरेगा, विनय गुप्ता-कार्यपालन अभियंता-मनरेगा, मधुसुदन तिवारी-राज्य जलग्रहण विशेषज्ञ द्वारा मुख्यमंत्री फ्लेगशीप कार्यक्रम नरूवा पर जिला एवं विकासखण्ड के तकनीकी अधिकारियों को नरवा के चयन एवं डी0पी0आर निर्माण तथा क्रियान्वयन के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यशाला मे जय प्रकाश मौर्य, कलेक्टर राजनांदगांव, श्रीमती तनुजा सलाम, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजनांदगांव, अधीक्षण अभियन्ता-ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, कार्यपालन अभियन्ता-ग्रामीण यांत्रिकी सेवा/जल संसाधन, वन विभाग एवं अन्य तकनीकी अधिकारी सम्मिलित हुए।

error: Content is protected !!