राजनांदगाँव / सहायक आयुक्त आबकारी ज़िला राजनांदगाँव श्रीमती नीतू नोतानी ठाकुर के मार्गदर्शन में आबकारी संयुक्त स्टाफ ग्राम सीतागोटा थाना बागनदी राजनांदगाँव इंगेश्वर कंवर के मकान से महाराष्ट्र निर्मित देशी दारू 103 पाव, कुल मात्रा 18.54 लीटर बरामद कर जप्त किया गया है तथा सीतागोटा में ही रंग बहादुर मंडावी के मकान से महाराष्ट्र निर्मित देशी दारू 58 पाव, कुल मात्रा 10.44 लीटर बरामद कर जप्त किया गया है।
दोनों प्रकरण मिलाकर कुल जप्त मदिरा मात्रा 28.98 लीटर मदिरा जप्त किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) ,36 का प्रकरण दर्ज कर विवेचना किया जा रहा है।
कार्यवाही के दौरान श्रीमती निरूपमा लोन्हारे सहायक जिला आबकारी अधिकारी वृत्त राजनांदगाँव, एस.के. द्विवेदी आबकारी उपनिरीक्षक डोंगरगाँव, अनिल मित्तल आबकारी उपनिरीक्षक जिला राजनांदगाँव एवं आरक्षक राकेश दुबे, ओमप्रकाश सिन्हा, निजाम शाह उपस्थित रहे।
