Advertisement Carousel

DRM को आया हार्ट अटैक, स्टेशन का निरीक्षण कर लौटने वक्त ?

रायपुर / राजधानी रायपुर रेल मंडल के डीआरएम को दिल का दौरा पड़ा है, जिसके बाद उन्हें स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि वे रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने निकले थे। निरीक्षण के बाद लौटने के लिए कार में बैठे और उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। फिलहाल उनका इलाज राजधानी के निजी अस्पताल में जारी है।

एक जानकारी के अनुसार रायपुर रेल मंडल के डीआरएम कौशल किशोर गुरुवार को रायपुर स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्होंने आज स्टेशन का गहन निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके बाद वे जैसे ही अपने दफ्तर लौटने के लिए कार में बैठे उनकी तबीयत बिगड़ने, लगी जिसके बाद उन्हें निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। डॉक्टरों ने दिल के दौरा पड़ने की बात कही है।

error: Content is protected !!