Advertisement Carousel

उफ ये गंदगी, डेंगू को आमंत्रण दे रहा पालिका शिवपुर चरचा, वार्ड वासियों में आक्रोश, एल्डरमैन ने की कार्रवाई की मांग

कोरिया / चरचा कालरी / साफ सुथरे घरों के सामने बिना ढक्कन के खुली बज बचाती नालियां और उसमें जमा गंदा पानी, आसपास फैलती असहनीय दुर्गंध और इन सब के बीच रहने को विवश कालरी कर्मचारी और उनके परिजन।

जी हां यह हाल है नगरपालिका शिवपुर चरचा के वार्ड क्रमांक 3 विवेकानंद कॉलोनी का और इस कॉलोनी को इस हालत में लाने की जिम्मेदार नगरपालिका शिवपुर चरचा प्रशासन।

चरचा कालरी प्रबंधन द्वारा अपने कर्मचारियों और उनके परिजनों की सुख सुविधा में वृद्धि करते हुए करोड़ों की लागत से डिसेंट हाउस कार्यक्रम के तहत विभागीय आवासों को सर्व सुविधा युक्त बनाया विवेकानंद कॉलोनी के लगभग सभी क्वार्टर कॉलोनी के विभागीय आवास हैं जिनकी देखरेख स्थानीय कालरी प्रबंधन करता है इसके बावजूद नगर पालिका प्रशासन द्वारा मनमाने तरीके से बिना सोचे समझे कार्य प्रारंभ कर देते हैं जिसका खामियाजा वार्ड वासियों को भुगतना पड़ता है वर्तमान में वार्ड क्रमांक 3 विवेकानंद कॉलोनी में निकाय के द्वारा दो माह पूर्व घरों के सामने नाली बनाने हेतु गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया और उसके बाद से आज तक काम बंद पड़ा है आवासों में रहने वाले श्रमिक अपने घरों के आगे पत्थर लगाकर नाली पार करते हैं इन नालियों में कई बार छोटे मासूम बच्चे गिर गए और गंभीर रूप से चोटिल हो गए। इसी क्रम में कई बार साइकिल सवार व बाइक सवार भी दुर्घटनाग्रस्त हो गए इसकी जानकारी नगरपालिका को दी गई, लेकिन उनके कानों में जूं तक नहीं रेंगी।

एसईसीएल चरचा कालरी प्रबंधन के अथक मेहनत से बने डिसेंट हाउस के सामने नगर पालिका द्वारा गड्ढा खोदकर खुला छोड़ देने से पुरी कॉलोनी कहीं भी दृष्टिकोण से डिसेंट कॉलोनी नजर नहीं आती। जबकि एसईसीएल में चरचा कालरी प्रबंधन को डिसेंट हाउस के पुरस्कार से नवाजा गया है। कुछ वर्ष पूर्व चर्चा कालरी क्षेत्र में डेंगू का भयावह प्रकोप हुआ था और इस प्रकोप की वजह से कई लोग असमय काल के गाल में समा गए वहीं सैकड़ों की संख्या में नागरिकों को चरचा कालरी क्षेत्र कुछ दिनों के लिए छोड़ना पड़ा व दूसरे शहरों में जाकर इलाज कराना पड़ा। उसके बाद नगर पालिका प्रशासन द्वारा डेंगू की रोकथाम के लिए दवाओं का छिड़काव भी किया गया चर्चा कालरी में फैली डेंगू के बीमारी सर्वविदित है इसकी जानकारी नगर पालिका प्रशासन व समस्त जिम्मेदार पदाधिकारियों को है इसके बावजूद नालियों को खुला छोड़ना व उसमें गंदे पानी का ठहराव होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसी गंदगी की स्थिति में कुछ भी अप्रिय बीमारी फैल सकती है। जिसकी जिम्मेदारी सिर्फ और सिर्फ नगर पालिका प्रशासन की होगी।

वार्ड क्रमांक 3 विवेकानंद कॉलोनी में रहने वाले नगरपालिका शिवपुर चरचा के नवनियुक्त एल्डरमैन विक्रांत सिंह ने कहा की पूरे कॉलोनी में मच्छरों की संख्या में काफी वृद्धि हो गई है जिससे डेंगू फैलने की आशंका है। नालियों के मरम्मत व अधूरे कार्य को पूरा करने के लिए मैंने कई बार नगरपालिका के जिम्मेदार अधिकारियों को कहा किंतु उनके द्वारा कोई कार्यवाही आज दिवस तक नहीं की गई, जिसे वार्ड वासियों में काफी आक्रोश है। इसकी शिकायत मैं उच्च अधिकारियों से करूंगा यदि पुराना ठेकेदार काम नहीं कर रहा है तो तत्काल दूसरे ठेकेदार को कार्य पर लगाया जावे।

error: Content is protected !!