Advertisement Carousel

विधायक डॉ. विनय की परिश्रम व अथक प्रयास से नवीन ग्राम पंचायतों का हुआ गठन..

00 क्षेत्रवासियों ने प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल, पंचायत मंत्री टी. एस. सिंहदेव व क्षेत्रीय विधायक डॉ. विनय जायसवाल का हृदय से जताया आभार..

कोरिया /मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. विनय जायसवाल के अथक प्रयास व परिश्रम से 08 नवीन ग्राम पंचायतों का गठन हुआ। इन नवीन ग्राम पंचायतों के गठन में विधायक डॉ. विनय का अथक परिश्रम व महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

उपरोक्त जानकारी देते विधायक डॉ. विनय के मीडिया प्रतिनिधि अरमान हथगेन ने बताया कि विकासखण्ड खड़गवां के अंतर्गत आने वाले नवीन ग्राम पंचायतों के गठन हेतु पूर्व से ही कई आवेदन ग्रामीणों के द्वारा विधायक कार्यालय में प्राप्त हो रहे थे, जिसको गंभीरता पूर्वक लेते हुए विधायक डॉ. विनय ने 08 नवीन ग्राम पंचायतों के गठन पर मुख्यमंत्री सहित पंचायत मंत्री से आग्रह किया था, जिस पर नवीन ग्राम पंचायतों पर मुहर लग गई। नवीन ग्राम पंचायतों में शिवपुर से अलग कर लकरापारा, सैंदा से अलग कर मझौली, मंगोरा से अलग कर बेलकामार, दुबछोला से अलग कर भूकभुकी, इसी प्रकार पोंडीडीह से अलग कर कोडांगी, बोडेमुड़ा से अलग कर धनपुर, दुग्गी से अलग कर सिंघत, तो वही मेरो से अलग मुकुन्दपुर किया गया।

बता दे, की विकासखण्ड खड़गवां में पूर्व में 64 पंचायत थे, अब नवीन पंचायत के गठन होने पर 92 पंचायत हो गए। इस पर क्षेत्रीय विधायक डॉ. विनय ने कहा कि नवीन ग्राम पंचायत बनने से ग्रामीणों को अधिक से अधिक सुविधा प्राप्त होगी। जिन कार्यों को लेकर ग्रामीणों को काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता था, पर अब इन नवीन ग्राम पंचायतों के गठन से विकास को गति प्रदान होगी, साथ ही ग्रामीण अपने ग्राम पंचायत के विकास हेतु स्वयं सहभागिता निभाएंगे। विधायक डॉ. विनय ने भी प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व पंचायत मंत्री टी. एस. सिंहदेव का हृदय से आभार जताया।

error: Content is protected !!