Advertisement Carousel

5 लाख की अवैध शराब के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद / 5 लाख की अवैध शराब के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार हुआ है वहीं एक आरोपी भागने में सफल रहा हैं। सायबर क्राइम एवं कोतवाली महासमुन्द की सयुंक्त टीम की बड़ी कारवाही।

महासमुन्द जिला अवैध शराब तस्करी के मामलों में सदैव चर्चा में रहा है। शराब तस्करों ने तस्करी का पैटर्न बदल कर अब लक्सरी कारों में तस्करी शुरू कर दिए हैं उसी तर्ज में आज फिर से महासमुन्द कोतवाली एवं साइबर क्राइम की संयुक्त टीम ने मध्यप्रदेश के गोवा ब्रांड की 102 पेटी अवैध शराब के साथ 1 आरोपी जयंत बंजारे भिलाई निवासी को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम 34(2)के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जेल भेज दिया गया । इन आरोपियों से लक्सरी फार्च्यूनर वाहन गाड़ी क्रमांक CG – 04 , HE -0003 एवं एस एक्स 4 वाहन क्रमांक MH -14 ,BC -1151को भी जप्त किया गया है। सभी जप्त सामग्री की अनुमानित लागत 15 लाख रुपये की बताई गयी है। बता दे की छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा अवैध शराब तस्करी के लिए महासमुन्द जिला का नाम आता है।

error: Content is protected !!