Advertisement Carousel

पति पत्नी और बेटे ने खुदकुशी करने की नीयत से पिया कीटनाशक तीनो गंभीर

राजनादगांव / पति पत्नी और बेटे ने खुदकुशी करने की नीयत से पी लिया कीटनाशक तीनो को गंभीर हालत में किया गया जिला मेडिकल कालेज अस्पताल में दाखिल ।

बता दे राजनांदगांव की शक्ति कालोनी निवासी पुराणिक द्वारा परिवार के साथ आत्मघाती कदम उठाने के पीछे की वजह मानसिक प्रताड़ना रही है। पोस्टआफिस में डिपाजिट एजेंट के साथ राजनांदगांव में आदर्श क्रेडिट सोसायटी के लिये एजेंट का काम विगत कुछ सालों से कर रहा था। शहर के कई लगो से क्रेडिट सोसायटी में रुपया निवेश करवाया था लेकिन समयाविधि खत्म होने के बाद सोसायटी द्वारा निवेशको का रुपया वापस नही किया जा रहा था जानकारी के अनुसार सोसायटी के कामठी लाइन स्थित आफिस में भी ताला लग चुका है जाहिर है सोसायटी शहर के लोगो को करोड़ो रुपयों का चूना लगाकर भाग चुकी है। कुछ लोगो ने रुपया वापस करने का भारी दबाव बनाया परिवार से मिली जानकारी के अनुसार कुछ निवेशकों को अपने पास से रुपया वापस किया था लेकिन बड़े निवेशकों ने जान से मारने की धमकियां भी दी यही वजह रही की बुरी तरह मानसिक रूप से प्रताड़ित होने के बाद पूरे परिवार के साथ ये कदम उठाया है। अब ये पुलिस जांच का विषय है किन किन लोगो ने महेश को प्रताड़ित किया।

error: Content is protected !!