Advertisement Carousel

पुलिस स्मृति दिवस पर शहिदों को अर्पित की गई भावभीनी श्रद्धांजलि

कोरिया / कर्तव्य का निर्वाह करते हुए अपने प्राणों की आहूति देने वाले पुलिस के अमर शहीदों को आज 21 अक्टूबर को पुलिस लाईन स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर जिला न्यायलय के मजिस्ट्रेट, मनेंद्रगढ़ विधायक डॉक्टर विनय जायसवाल, नपा अध्यक्ष अशोक जायसवाल, पूर्व नपा अध्यक्ष शैलेश शिवहरे सहित पुलिस विभाग के एस पी विवेक शुक्ला सभी थानों से पहुचे थाना टीआई ने पुलिस लाइन बैकुंठपुर में उन वीर शहीदों की शहादत को नमन किया, जिन्हें वो पिछले वक्त खो चुके है।

बता दे कि पुलिस स्मृति दिवस प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को मनाया जाता है। पुलिस स्मरण दिवस के महत्व के बारे में सीआरपीएफ की बहादुरी का एक किस्सा है, गौरतलब है कि 21 अक्टूबर 1959 में लद्दाख में तीसरी बटालियन की एक कम्पनी को भारत – तिब्बत सीमा की सुरक्षा के लिए लद्दाख में ‘हाट-स्प्रिंग‘ में तैनात किया गया था। कम्पनी को टुकड़ियों में बांटकर चौकसी करने को कहा गया। जब बल के 21 जवानों का गश्ती दल ‘हाट-स्प्रिंग‘ में गश्त कर रहा था। तभी चीनी फौज के एक बहुत बड़े दस्ते ने इस गश्ती टुकड़ी पर घात लगाकर आक्रमण कर दिया। तब बल के मात्र 21 जवानों ने चीनी आक्रमणकारियों का डटकर मुकाबला किया। मातृभूमि की रक्षा के लिए लड़ते हुए 10 शूरवीर जवानों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया। हमारे बल के लिए व हम सबके लिए यह गौरव की बात है कि केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के इन बहादुर जवानों के बलिदान को देश के सभी केन्द्रीय पुलिस संगठनों व सभी राज्यों की सिविल पुलिस द्वारा ‘‘पुलिस स्मरण दिवस‘‘ के रूप में मनाया जाता है।

error: Content is protected !!