Advertisement Carousel

VIDEO – जलावर्धन योजना का लोकार्पण CM भूपेश को अंधेरे में रख कर कराया जा रहा है – दीपक पटेल, चुनावी स्टंट और कई खामियां भी गिनाई….

कोरिया / जलावर्धन योजना के लोकार्पण पर पूर्व विधायक दीपक पटेल ने आरोप लगाया है कि अपूर्ण योजना को नगरीय निकाय चुनाव में फायदा उठाने के उददेश्य से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अंधेरे में रख कर लोकार्पण का किया जा रहा है यह लोकार्पण कार्यक्रम।

आज 9 नवम्बर को छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा चिरमिरी नगर पालिक निगम में जलावर्धन योजना का लोकार्पण किया जाना है जिसमें नगर पालिक निगम क्षेत्र के समस्त निवासियों को हसदेव नदी एनीकेट से सीधे पानी उपलब्ध कराने की योजना है जिसे 2012 में पूर्व विधायक दीपक पटेल के द्वारा स्वीकृति दिलाई गई थी जिसके अंतर्गत चिरमिरी निगम क्षेत्र के प्रत्येक घरों में पाईप कनेक्शन के द्वारा जल प्रदाय करने की योजना थी लेकिन आज की स्थिति में बिना किसी कनेक्शन के आगामी निगम चुनाव के मद्देनजर जनता से चुनावी फायदे के लिए जलावर्धन योजना का लोकार्पण किया जा रहा है ।

error: Content is protected !!