Advertisement Carousel

आदर्श आचार संहिता, बैनर पोस्टर और होर्डिंग्स हटाने का काम शुरु, 600 राजनीतिक बैनर पोस्टर हटाए गये

राजनांदगांव / नगरी निकाय निर्वाचन की घोषणा होते ही राजनांदगांव जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर जय प्रकाश मौर्य ने आदर्श आचार संहिता के पालन की कार्रवाई शुरू करवा दी है। इसके तहत शहर में लगाए गए बैनर पोस्टर और होर्डिंग्स हटाने का काम शुरु कर दिया है शहर के विभिन्न जगहो सरकारी पोलो मे लगे छोटे बडे लगभग 600 राजनीतिक बैनर पोस्टर हटाए गये है बैनर पोस्टर हटाने जाने की कार्रवाई अगले 24 घंटे में पूरी कर ली जाएगी।

कलेक्टर जे पी मौर्य ने सोमवार शाम से ही संपत्ति विरुपण के तहत कार्रवाई शुरू करवा दी। इसके साथ ही नगर में एक साथ सभी स्थानों पर विभिन्न राजनातिक दलों और व्यक्तियों के ऐसे पोस्टर, प्लैक्स, बैनर और होर्डिंग्स आदि जो आदर्श आचार संहिता के दायरे में आते हैं उन्हें तत्काल हटाने के लिए दलों का गठन किया है और कार्वाही शुरु कर दी है नगर निगम के कार्यपालन अभियंता की देखरेख मे सम्पत्ति विरुपण की कार्यवाही की जा रही है उन्होने बताया कि नगर निगम चुनाव के घोषणा होते हि आदर्श आचार सहिता का परिपालन किया जा रहा है इसके तहत शहर मे लगे विभिन्न राजनातिक दलो के लगभग 600 बैनर पोस्टर हटाने की कार्यवाही की गई है और अभी भी जारी है।

दीपक जोशी कार्यपालन अभियंता नगर निगम
संपत्ति विरुपण अधिनियम के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए जिला दंडाधिकारी ने क्षेत्रवार दलों का गठन किया है, जोकि अपने क्षेत्र में 24 घंटे निगरानी रखेंगे। किसी भी राजनैतिक दल अथवा उनके अभ्यर्थियों द्वारा चुनाव प्रचार के लिए शासकीय, अशासकीय भवनों, विद्युत एवं टेलीफोन के खंभों आदि पर चुनाव प्रचार से संबंधित नारे लिखकर, पोस्टर , झंडियां लगाकर या अन्य तरीकों से उन्हें विरुपित करेगा, तो यह दल संपत्ति विरुपर्ण रोकने की कार्यवाही करेगा।

error: Content is protected !!