Advertisement Carousel

राज्यस्तरीय ओपन हॉकी प्रतियोगिता में मारपीट, 5 खिलाड़ियों पर 3 साल के लिए प्रतिबंध लगा

राजनांदगांव /  के अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खेली जा रही राज्यस्तरीय ओपन हॉकी प्रतियोगिता में दो टीमों के खिलाड़ियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। इसके बाद छत्तीसगढ़ हॉकी संघ ने पांच खिलाड़ियों पर 3 साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है । 

छत्तीसगढ़ हॉकी संघ के द्वारा राजनांदगांव शहर के अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में राज्यस्तरीय महिला पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसके सेमीफाइनल मुकाबले में बिलासपुर और राजनांदगांव की टीम के मध्य मैच खेला जा रहा था। इस दौरान अंपायर के निर्णय को लेकर बिलासपुर के खिलाड़ी ने आपत्ति जताई और बिलासपुर के खिलाड़ियों का अम्पायर से विवाद हो गया। इस दौरान मारपीट की स्थिति निर्मित हो गई और राजनांदगांव बिलासपुर के खिलाड़ी के बीच मारपीट मैदान में ही शुरू हो गया। जिसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ हॉकी संघ के द्वारा राजनांदगांव के चार और बिलासपुर के एक खिलाड़ी के खेल पर 3 साल के लिए प्रतिबंध लगाया गया है।

राजनांदगांव शहर के अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में सेमी फाइनल मैच था, जिसमें पुरुष वर्ग का सेमीफाइनल मैच राजनांदगांव और बिलासपुर के बीच खेला जा रहा था, मैच में राजनांदगांव की टीम भारी पड़ रही थी। राजनांदगांव 2-0 से बिलासपुर से आगे चल रही थी। इसी मैच के अंतिम 5 मिनट के दौरान यह पूरा विवाद हुआ।

आयोजन समिति और स्थानीय लोगों के बीच-बचाव के बाद विवाद शांत हुआ, लेकिन लगभग आधा दर्जन खिलाड़ी इस मारपीट की घटना में मामूली रूप से घायल भी हो गए। इस घटना में बिलासपुर के टीम मैनेजर को भी हॉकी लगने से चोट आई है, वहीं कुछ खिलाड़ियों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें रवाना किया गया। विवाद के चलते मैच का परिणाम भी रोक दिया गया।

error: Content is protected !!