राजनांदगांव / राजनांदगांव के मुख्य चिकित्साधिकारी के विवादास्पद पोस्ट और मृत शिक्षक के स्थानांतरण के विरोध के मामले में किये गए प्रदर्शन पर युवा मोर्चा को जोरदार सफलता मिली।
गौरतलब है कि कल मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रदीप बैक ने एक ग्रुप में सार्वजनिक रूप से केंद्र सरकार के विरुद्ध एक पोस्ट किया था, जो कि एक शासकीय सेवक के लिए कदाचार की श्रेणी में आता है, जिसके विरोध में युवा मोर्चा ने जिला कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया एवम कलेक्टर को ज्ञापन दिया एवम पृथक से चर्चा की जिस पर कलेक्टर जय प्रकाश मौर्य ने स्वीकार किया कि बैक से गलती हुई है, उनका यह आचरण उचित नही है, उन पर कार्यवाही करने के स्वास्थ्य सचिव को पत्र लिखेंगे।
इसी तरह मृत शिक्षक के स्थानांतरण के मामले में विधायक दलेश्वर की अनुशंसा पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा किये गए स्थानांतरण को प्रक्रियागत चूक मानते हुए तुरन्त सुधार दिए जाने की जानकारी दी, चूंकि उसमे स्थानांतरण नीति का उल्लंघन नही हुआ इसलिए उन्होंने कार्यवाही करने से इनकार कर दिया।
इस प्रदर्शन में रविन्द्र सिंह, गगन आईच, रघुवीर वाधवा, वरुण पांडे, साहिल गोलछा, पारस वर्मा, मुकेश ध्रुव, भीष्म देवांगन, साकेत वैष्णव, आशुतोष सिंह, जय शर्मा, हेमदीप साहू, हिमांशु सोनवानी, उज्वल कसेर, संजय रात्रे, संदीप साहू, पीयूष लुनिया, अर्जुन सिंह , आशु डहरिया, जसमीत सिंह, डिजेश टांक,किसन ठाकुर, ज्ञानेश गुप्ता, आशु कसार, जय किशन शर्मा, सहियम शर्मा, प्रशांत जंझाड़े आदि उपस्थित थे।
