राजनांदगांव / छ.ग. प्रदेश कांग्रेस कमेेटी के अध्यक्ष माननीय मोहन मरकाम के आव्हान पर केन्द्र में बैठी मोदी सरकार द्वारा छ.ग. राज्य के कोटे में गरीबों के लिए संचालित दाल भात केन्द्रों का चावल आबंटन एवं मिटटी तेल के कोटे में कटौती कर छ.ग. की कांग्रेस सरकार के साथ सौतेला व्यवहार एवं धान के समर्थन मूल्य में नाममात्र की वृद्धि, पेट्रोल, डीजल की बढ़ोतरी पर अंकुश लगाने में असफल केन्द्र सरकार के खिलाफ कल 20 जुलाई 2019 को ईमाम (महावीर) चौक राजनांादगांव में दोपहर 11 बजे से 2 बजे तक धरना प्रदर्शन जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण एवं जिला कांग्रेस कमेटी शहर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित की गई है।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता रूपेश दुबे ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष नवाज भाई एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने जिले के विधायकगण, पूर्व विधायकगण, विधायक प्रत्याशीगण, जिले में निवासरत प्रदेश पदाधिकारीगण, वरिष्ठ कांग्रेसजन, जिला/शहर कांग्रेस के पदाधिकारीगण, जिला/ शहर महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस जिला एवं विधानसभा पदाधिकारीगण, सेवादल व एन. एस. यू. आई. के जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारीगण, समस्त ब्लॉक अध्यक्ष एवं ब्लॉक पदाधिकारीगण जिला – जनपद सहित त्रिस्तरीय पंचायतीराज के निर्वाचित सदस्य पदाधिकारी नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत के निर्वाचित पार्षदगण एवं पूर्व पार्षद, पार्षद प्रत्याशी सहित कांग्रेस संगठन के समस्त विभाग/ प्रकोष्ठ के पदाधिकारीगण, सोसल मिडिया के प्रदेश जिला पदाधिकारियों सहित कांग्रेस के जांबाज, कर्मठ साथियों से अपने साथियों सहित केन्द्र सरकार के खिलाफ आयोजित धरना प्रदर्शन में कांग्रेस की आवाज बनने के लिए उपस्थिति की अपील की है।
