Advertisement Carousel

निकाय चुनाव को लेकर भाजपा चिरमिरी मंडल की बैठक सम्पन्न

कोरिया / नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा मंडल चिरमिरी की बैठक भाजपा कार्यालय बड़ी बाजार में सम्पन्न हुआ। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए निगम के सभी वार्डो में पार्टी प्रत्याशी को विजयी बनाने का आह्वान किया।

बैठक में मुख्य रूप से नगर निगम चुनाव प्रभारी भीमसेन अग्रवाल , नगर पालिका मनेन्द्रगढ़ प्रभारी  कमलभान सिंह, पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े, पूर्व जिलाध्यक्ष तीरथ गुप्ता, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल , पूर्व संसदीय सचिव चम्पादेवी पावले, पूर्व विधायक श्यामबिहारी जायसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक पटेल, जिला महामंत्री रामेश्वर पाण्डेय,महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम सलूजा, पूर्व महापौर डमरू बेहरा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह, सभापति कीर्ति वासो, नेता प्रतिपक्ष अयाजुद्दीन सिद्दीकी, जिला कार्यालय मंत्री पंकज गुप्ता, मंत्री मुरली मनोहर ,मंडल अध्यक्ष रघुनंदन यादव, पूरनचंद जायसवाल, द्वारिका गुप्ता, भानूपाल, सुरेन्द्र सिंह, प्रदीप सलूजा,रीता आईच, सुनीता सिंह, मनोज गुप्ता, विपिन बिहारी जायसवाल,अरुण जायसवाल,गोमती द्विवेदी सहित बैठक में प्रकोष्ठ, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, पार्षद एवं समस्त कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहें।

error: Content is protected !!