मनरेगा के स्टापडेम में गड़बड़ी, राज्य स्तरीय जांच टीम गठित होने के बाद भी 4 माह बाद जाच नहीं हुई

कोरिया / खडगवा के विकास खंड के तहत वर्ष 2018–19 मे स्वीकृत हुए 52 सटापडेम के निर्माण कार्य भाजपा के शासन काल का 1063/–लाख रुपये के निर्माण सटापडेम की गुणवत्ता घटिया एवं आनिमियता होने के बाद भी किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं कि जा रही है। किसी प्रकार कार्यवाही का ना होना खडगवा मनरेगा एंव जिला मनरेगा के अधिकारियों की आपसी साठगांठ का होना प्रतित होता है।

शिकायतकर्ता के द्वारा मुख्यमंत्री छ.ग.शासन. मुख्य सचिव छ.ग शासन. अपर सचिव छ ग.शासन कलेक्टर कोरिया संभाग आयुक्त सरगुजा को लिखित शिकायत भेजकर विकास खंड खडगवा मे हो रहे सटापडेम निर्माण कार्यो की जाच के पश्चात भुगतान किया जाऐ और इस जाच के लिए पहले जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी के द्वारा समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर के आधार पर अनुविभागीय अधिकारी उप संभाग खडगवा को पत्र क्र./542/2019 दिनांक 11/02/19 7 दिवस मे जनपद पंचायत खडगवा मे स्वीकृत सटापडेम तथा अन्य जल संरक्षण एवं जल संवर्धन के कार्यो का तकनीकी परीक्षण एवं सथल निरीक्षण करते हुए एंव उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य कराया जाना सुनिश्चित करें तथा निर्माण नहीं कराये जाने योग्य निर्माण कार्यों को चिंहाकित कर अविलंब निरस्त किए जाने हेतु सूची जिला पंचायत कोरिया को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

जब ये पत्र जिला पंचायत से जारी हुआ उस समय कई ग्राम पंचायतों के स्टापडेम ले आउट भी नहीं हुआ था, ना ही नीव की खोदाई की गई थी। जैसे ही यह पत्र जारी हुआ आनन फानन मे सभी ग्राम पंचायतों में बैक डेट से लेआउट दे दिया गया नीव की खोदाई का कार्य पूरे सेटिंग्स के साथ जे सी बी मशीन से करा दिया गया और मजदूरों का मास्टर रोल भी जारी करा दिया गया।

स्टापडेम की हो रही बार – बार शिकायत से जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी के द्रारा जिला स्तर पर पांच सदस्यीय टीम गठित कर स्टापडेम की जाच कराई जो जिसमे शिकायत की बिंदुवार जाच प्रतिवेदन मे सपष्ट उल्लेख किया गया है कि जाच टीम के द्रारा जिन स्टापडेम का निरीक्षण किया गया उनमें तकनीकी मार्गदर्शन की बहुत ज्यादा कमी है कई स्थानों में स्थल चयन सही नहीं है स्टापडेम के निर्माण की ऊचाई रखा गया है वो सही नहीं है इस ऊचाई का निधार्रण एपलकस प्लस फ्री बोर्ड के आधार पर होना चाहिये अन्यथा बरसात में पानी विंग के ऊपर से जाएगा एवं स्टापडेम को क्षतिग्रस्त करेगा इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी से जानकारी मागे जाने पर उनके द्रारा बताया गया कि स्टापडेम की कोई डिजाइन उनके पास नहीं है नालों कि चौडाई अधिक है पर स्टापडेम का निर्माण निधार्रित 14 से 16 मीटर के बीच में कराया गया है वर्षाकाल मे स्टापडेम के आउट लेक होने की संभावना है और कई स्टापडेम के नापजोख मे अंतर है उचित सत्यपान कर स्टापडेम की राशि का भुगतान किया जाना चाहिए।

इस स्टापडेम निर्माण कार्य में स्थल परिवर्तन किया गया है जिसका कोई आदेश विभाग से नहीं लिया गया है और मनमाने तरीक़े से स्टापडेम का निर्माण कार्य करा दिया गया है और तकनीकी अधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी के द्वारा इन सत्यापन भी कर दिया गया है जो गंभीर अनियमितता किया गया है जिसकी लीपापोती करने में विकास खंड सतर जिला मनरेगा सतर के अधिकारी लगे हैं जिला मनरेगा शाखा में वर्षों से बैठे अधिकारी इस तरह के फर्जी वाडा कराने मे एवं मनरेगा में ठेकेदारी कराने में भरपूर सहयोग कर रहे हैं ये खेल पूरा एक कडी मे चल रहा है।

जब शिकायत की जाच टीम के द्वारा की जा रहा था उसी दौरान एक देवाडाड का स्टापडेम बरसात में बह गया था उसके बाद भी इस जाच टीम में ने अपने जाच रिपोर्ट मे लिखा है कि उक्त प्रकरण में किसी प्रकार की अनियमितता नहीं कि गई हैं तो ये स्टापडेम कैसे बह गया इस तरह कोरिया जिले के अधिकारी करते हैं जाच जहां इनकी ही जाच पर उठ रहे है सवाल जिला पंचायत के द्वारा गठित टीम नेअपनी जाच रिपोर्ट मे बताया गया है कि इसके भुगतान के पूर्व अनुविभागीय अधिकारी एवं मुख्य कार्य पालन अधिकारी ज.प.खडगवा को वर्षा ऋतु के समाप्ति के पश्चात भौतिक सत्यापन एवं वास्तविक मूल्यांकन के आधार पर समाग्री राशि का भुगतान सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिये गए हैं।

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी परिषद के सयुंक्त आयुक्त नवा रायपुर अटल नगर छत्तीसगढ़ के द्रारा उक्त शिकायत की जाच/निरीक्षण राज्य सतर से कराने हेतु निम्नांकित तकनीकी अधिकारियों का दल गठित किया गया है अशोक चौबे अपर आयुक्त महात्मा गांधी नरेगा इंद्रावती भवन नया रायपुर एस एन श्रीवास्तव मुख्य अभियंता महात्मा गांधी नरेगा इंद्रावती भवन नवा रायपुर विनय गुप्ता कार्य पालन अभियंता महात्मा गांधी नरेगा इंद्रावती भवन नवा रायपुर को दिनांक 4/9/2019 को उक्त दल शिकायत पत्र में उलेखित बिंदुओं का जाच/ निरीक्षण कर प्रतिवेदन 10 दिवस के भीतर आयुक्त महात्मा गांधी नरेगा के समक्ष प्रस्तुत करे जो आज दिनांक तक नहीं हुआ इससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि सारा साठगांठ के तहत स्टापडेम की राशि का भुगतान कर दिया जाएगा कागजी जाच पूरी कर ली जाएगी।

जब इसकी शिकायत मुख्यमंत्री छ.ग.शासन और मुख्य सचिव छ.ग.शासन एवं अपर आयुक्त मनरेगा छ.ग.शासन को किया गया तो जिला पंचायत कोरिया की मुख्य कार्य पालन अधिकारी के द्वारा पाच सदस्यों की टीम बनाई जिसमें कार्य पालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी विभाग बैकुंठपुर जे.के देवागन अनुविभागीय अधिकारी जल संसाधन विभाग बैकुंठपुर एम एल सोनी उप अभियंता जल संसाधन विभाग बैकुंठपुर ए के निराला तकनीकी समन्वयक जिला पंचायत कोरिया नूतन कुमार साहू उप अभियंता जिला पंचायत कोरिया राकेश कुमार विश्वकर्मा ये जाच टीम मे थे और इन्हें जाच करने का आदेश पत्र क्र./2564/2019 दिनांक 30/5/19को दिया गया।

जबकि शिकायत कर्ता के द्वारा अपने पत्र में लिखा था कि शिकायत की जाच शिकायत कर्ता के समक्ष कराया जाए मगर जिला पंचायत कोरिया के द्वारा मात्र शिकायत कर्ता को पत्र दे दिया गया और किसी भी सटापडेम की जाच मे नहीं बुलाया गया और गुप चुप तरीक़े से ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के अधिकारी एवं मनरेगा के तकनीकी सहायको से साठगांठ कर जाच कर दिया गया पूरे 52 स्टापडेम की जाच मे शिकायत कर्ता के ना ही कहीं जाच मे हस्ताक्षर हैं और ना ही जाच के समय मौजूद रहा है तो जाच कैसे पूरी हो गई इस जाच पर शिकायत कर्ता ने सवाल उठाते हुए लिखित शिकायत कि है अपर आयुक्त छ.ग शासन मुख्य सचिव छ ग शासन मुख्यमंत्री छ ग शासन से राज्य सतरीय जाच कराने की मांग की है कोरिया की जाच टीम से संतुष्ट नहीं है।

इस संबंध में जब जाचकर्ता अधिकारी से कार्य पालन अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी विभाग से जानकारी चाही तो उनको सीधा जवाब था जाच रिपोर्ट जिला पंचायत को सौंप दी गई है।

अनुविभागीय अधिकारी जल संसाधन विभाग बैकुंठपुर से भी जानकारी चाही तो उन्होंने ने कहा कि हमारे द्वारा जाच रिपोर्ट जिला पंचायत कोरिया को दे दी है।

ये सारे दस्तावेज सूचना के अधिकार से प्राप्त होने पर इस स्टापडेम की जाच मे हुए फर्जीवाड़े की पोल खुली है।

error: Content is protected !!