रायपुर / छत्तीसगढ़ में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव के लिए बीजेपी ने सोमवार को अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया.
संकल्प पत्र के नाम से बीजेपी ने अपना घोषणा पत्र जारी किया है. 40 पेज के इस संकल्प पत्र में बीजेपी ने 36 बिंदु रखे हैं. इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता अभियान, कर्मचारी कल्याण, स्मार्ट सिटी, पर्यावरण संरक्षण जैसे मुद्दों को शामिल किया गया है. साथ ही अपने घोषणा पत्र में बीजेपी ने धार्मिक यात्राओं के आयोजन का वादा किया है. इसके लिए सामाजिक और धार्मिक संगठनों को भी जोड़ने की बात पार्टी ने कही है. इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, बृजमोहन अग्रवाल, धरमलाल कौशिक सहित पार्टी के आला नेता मौजूद थे.
नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों से राम-जन्म भूमि दर्शन यात्रा का आयोजन करने की बात बीजेपी ने कही है. साथ ही वेंडर जोन बनाने. अंबिकापुर की तर्ज पर ठोस अपशिष्ट प्रणाली सभी निकायों में लाने. रेलवे के किनारे बसी बस्तियों को व्यवस्थित करने के लिए केंद्र सरकार से बात करने के मुद्दे को बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में शामिल किया है. बेटियों की शादी और किसी शोक कार्यक्रम में मुफ्त पानी की व्यवस्था. सभी वार्ड कार्यालयों में सूचना केंद्र स्थापित करने का वादा ताकि योजनाओं की जानकारी सभी को मिल सके. बुजुर्गों महिलाओं और बच्चों के लिए सस्ते परिवहन पास उपलब्ध कराने का वादा. शहरों में बहने वाली नदियों और नालों को पुनर्जीवित करने के लिए एचटीपी प्लांट लगाने की कोशिश. बुजुर्गों के लिए रीक्रिएशन सेंटर बनाया जाएगा. दिन भर का समय बुजुर्ग व्यतीत करेंगे और शाम को अपने घर लौटेंगे. मंडल जोन में दिव्यांगों के लिए आरक्षण किया जाएगा.
नगरीय निकायों में ओपन और आउटडोर स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा. कांजी हाउस को गौ सेवा केंद्र में परिवर्तित किया जाए. प्रॉपर्टी टैक्स माफ करने के लिए बीजेपी सरकार को मजबूर करेगी.
घोषणा पत्र में किए ये अहम घोषणाएं…….
आवासहीनों के लिए बैंकों से लोन लेकर आवास उपलब्ध कराने की घोषणा. हर घर में नल लगाने की घोषणा. नगर निगम की सारी सेवाएं मोबाइल के जरिए उपलब्ध कराने की घोषणा.
जन्म प्रमाण पत्र मृत्यु प्रमाण पत्र और टैक्स पटाने की सुविधा मोबाइल पर. प्रतियोगी परीक्षाओं में गरीब बच्चों के लिए कोचिंग की सुविधा. जितने मजनू स्पॉट्स है वहां सीसीटीवी कैमरे लगाएंगे. बच्चियों को आत्मरक्षा के लिए जूडो कराटे की ट्रेनिंग. कामकाजी शहरों में महिला कामकाजी हॉस्टल बनाया जाएंगे. निगम के सभी स्कूलों में लाइब्रेरी और स्मार्ट स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा. निगम के चुने हुए तमाम जनप्रतिनिधि सप्ताह में 1 दिन बिना डीजल और पेट्रोल के वाहन चलाएंगे. लोगों की सेहत मंदी के लिए योग अन्य प्रयास किए जाएंगे.
कबाड़ से जुगाड़ की गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा. ड्रेनेज सिस्टम की व्यवस्था की जाएगी हाइजीनिक मार्केट बनाया जाएगा. आवारा मवेशियों की उचित व्यवस्था की जाएगी. प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए स्पष्ट रणनीति. छत्तीसगढ़ में तालाबों की संस्कृति को संरक्षित किया जाएगा. नगरीय निकायों में अंतिम संस्कार के लिए निशुल्क लकड़ी और ताबूत उपलब्ध कराया जाएंगे.
