Wednesday, April 2, 2025
Uncategorized कांग्रेस के 3 वर्तमान अध्यक्ष हार गए पार्षद का...

कांग्रेस के 3 वर्तमान अध्यक्ष हार गए पार्षद का चुनाव, झगराखण्ड, लेदरी, मनेन्द्रगढ़ के है ये कांग्रेसी अध्यक्ष

-

कोरिया जिले के नगरीय निकाय चुनाव में आये परिणाम के अनुसार जिले के 5 निकाय चुनाव में 3 वर्तमान अध्यक्ष चुनाव हार गए है इसमें झगराखण्ड, लेदरी, मनेन्द्रगढ़ के वर्तमान तीन अध्यक्ष है। हालांकि चिरमिरी नगर निगम में कांग्रेस ने बहुमत प्राप्त कर लिया है।

मंगलवार को आये परिणाम में कांग्रेस के लिए अच्छी खबर नगर निगम चिरमिरी से आई, यहां 40 वार्डो के आये परिणाम में कांग्रेस के 24 पार्षद जीत चुके है। जबकि भाजपा के 12 और 3 निर्दलियों ने बाजी मारी है। यहां प्रमुख रूप से विधायक डॉ विनय जायसवाल की पत्नी कंचन जायसवाल, गायत्री विरहा और बबिता सिंह ने जीत दर्ज की।

वही कांग्रेस को सबसे ज्यादा निराशा नगर पंचायत खोंगापानी ने किया, यहां 8 पार्षद भाजपा के जीते, कांग्रेस के 6 और वही 1 निर्दलीय पार्षद ने जीत दर्ज की।

नगर पालिका मनेन्द्रगढ़ में कांग्रेस के 9 पार्षद जीते, जबकि यहां 8 निर्दलीय पार्षदों ने जीत कर सबको हैरान कर दिया। वहीं भाजपा को मात्र 5 पार्षदों से ही संतोष करना पड़ा।

दूसरी ओर नगर पंचायत झगराखण्ड और नई लेदरी में कांग्रेस और भाजपा को बराबर पार्षदों ने जीत हासिल की, नई लेदरी में 7 भाजपा और 7 कांग्रेस ने पार्षद जीत हासिल की, यहां 1 पार्षद निर्दलीय जीत कर आया। वही झगराखण्ड में 6 भाजपा और 6 कांग्रेस पार्षद जीते, यहां 3 निर्दलीय पार्षदों ने जीत दर्ज की।

आपको बता दे कि चुनाव के दौरान कांग्रेस और बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। सत्ताधारी के तमाम मंत्री और नेताओं ने जमकर प्रचार किया, बावजूद इसके उम्मीद से काफी कम जीत पर कांग्रेस को संतोष करना पड़ा है। हालांकि कांग्रेस ने दुबारा नगर निगम पर कब्जा जमा लाज बचा ली है। यहां पूर्व मेयर डमरू रेड्डी के कार्यो को लेकर लोगों में कोई खास नाराजगी नही थी और उन्होंने पूरे चुनाव वार्ड – वार्ड घूम कर काफी मेहनत की जिसका परिणाम ये रहा कि कांग्रेस के 24 पार्षद जीत कर आये।

Latest news

महादेव बेटिंग एप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर FIR दर्ज

रायपुर: महादेव बेटिंग एप घोटाले में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ के...

नारायणपुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, माओवादियों की साजिश नाकाम

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों को एक और बड़ी सफलता मिली...

वक्फ बोर्ड भूमि घोटाले में मुख्य पीड़ित बने मुसलमान – हर्ष रंजन

द्वारा: हर्ष रंजन, वरिष्ठ पत्रकारदेश में सेना और रेलवे...

भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस: जिला एवं मंडल स्तर पर संयोजकों की नियुक्ति

बैकुण्ठपुर। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के सफल आयोजन के लिए प्रदेश...
- Advertisement -

होटल में जुआ खेलते 11 गिरफ्तार, 65,200 रुपये नकद जब्त

रायपुर। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम...

पुलिस रिमांड में ठगी के आरोपी की मौत, परिजनों ने लगाया पिटाई का आरोप

धमतरी। जिले में पुलिस रिमांड के दौरान एक ठगी के आरोपी की मौत...

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!