मैं जब भी बस्तर आया, खाली हाथ नहीं आया, CG की भाजपा सरकार ने हर चुनौतियों को अवसर में बदला है इस पर समूची पार्टी को गर्व है – नरेंद्र मोदी

जगदलपुर / छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में सभा लेने जगदलपुर पहुंचे हैं। पीएम मोदी ने अपनी सभा में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे अटलजी के सपने को पूरा करने के लिए बार-बार छत्तीसगढ़ आते हैं। यहां उन्होंने मां दंतेश्वरी की धरती पर आने को अपना सौभाग्य बताते हुए चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार बस्तर संभाग की विधानसभाओं के सभी उम्मीदवारों का उल्लेख करते हुए जनता से सभी को आशीर्वाद देने की अपील की। उन्होंने कहा है कि अभी तो दिवाली का पर्व चल रहा है। भाई दूज का त्योहार चल रहा है इसके बावजूद लोगों का इतनी बड़ी तादाद में इतनी दूर से आना, लोग धूप में खड़े हैं। इससे ऐसा लग रहा है कि विकास की जो रैली चली है वह आज जनसागर में तब्दील हो गई है।

उन्होंने कहा कि पांच राज्यों में चुनाव है और मुझे मां दंतेश्वरी की धरती से शुरु करने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय से कहा कि भाईदूज के पावन दिन मैं आपसे कुछ मांगने आया हूं। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह बता रहे थे कि देश के अब तक के जितने प्रधानमंत्री हुए, वे जितनी बार बस्तर आए उससे ज्यादा बार मैं आ चुका हूं। लेकिन मैं जितनी बार आया हूं, खाली हाथ नहीं आया हूं। प्रधानमंत्री ने कहा कि हम यहां से गरीबी, भूखमरी को मिटाने का जो प्रयास कर रहे हैं, उसी प्रयास के तहत मुझे यहां बार-बार आने का सौभाग्य मिला है।

मोदी ने कहा कि आज आजादी के इतने साल के बाद पहले भी चुनाव होते थे, पहले भी राजनेता आते थे, सरकारें पहले भी बनती थी, लेकिन उन सरकारों की सोच रहती थी, कि अपना पराया, मेरा परिवार मेरा रिश्तेदार, अपने एक सीमित क्षेत्र की भलाई करना ही उनका उद्देश्य होता था, ताकि उनका कुनबा भरा रहे, वोट की पेटियां भरती रहे और उनका कुनबा चलता रहे। लेकिन हमने आकर इसे बदला है। हमने सबका साथ, सबके विकास को चुना है।

उन्होंने कहा कि अभी रमन सिंह ढेर सारी योजनाएं बता रहे थे कि इतने रोड बन गए, इतना विकास हुआ। ये कैसे हुआ भाई। सरकारें तो पहले भी होती थी लेकिन ये विकास क्यों नहीं हुआ। पैसे पहले भी थे, सरकार पहले भी थी लेकिन कारोबार बिचौलियों के हाथ में था, हमने इन बिचौलियों को खत्म कर दिया। इसीलिए अब विकास हो रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी की बड़ी बातें- 
  • मैं जब भी बस्तर आया, खाली हाथ नहीं आया.
  • दंतेश्वरी माता के दर पर आने का सौभाग्य मिला.
  • पीएम मोदी ने मां दंतेश्वरी के जयकारे लगवाए.
  • बस्तर से गरीबी, बेरोजगारी, भुखमरी खत्म करने आए.
  • बस्तर को मजबूत और समृद्ध बनाना है.
  • हमें सबका साथ चाहिए और सबका विकास करना है.
  • रमन सिंह जी के कुशल नेतृत्व का ही कमाल है कि अपने निर्माण के समय से आज छत्तीसगढ़ का बजट बढ़ कर बारह गुणा हो गया है.
  • पहले जो सरकारें रहीं उनकी सोच रहती थी मेरा-तेरा, मेरी जात वाला, मेरी बिरादरी वाला, मेरा रिश्तेदार और मेरा परिवार. हमनें इन स्थितियों को बदला है हमारा मंत्र है सबका साथ – सबका विकास. मेरे तेरे का खेल अब कोई बर्दाश्त करने वाला नहीं है.
  • छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने हर चुनौतियों को अवसर में बदला है इस पर समूची पार्टी को गर्व है.
  •  छत्तीसगढ़ सुशासन का एक मॉडल बना है. पिछले पंद्रह वर्षों में छत्तीसगढ़ ने विकास के जैसे आदर्श स्थापित किये हैं, वह अतुलनीय है. हम विकास में भी आगे रहे हैं.

 

error: Content is protected !!